दाल रोटी चावल सदियों से नारी ने इसे पका पका कर राज्य किया हैं , दिलो पर , घरो पर। आज नारी बहुत आगे जा रही हैं सब विधाओं मे पर इसका मतलब ये नहीं हैं कि वो अपना राज पाट त्याग कर कुछ हासिल करना चाहती हैं। रसोई की मिलकियत पर से हम अपना हक़ तो नहीं छोडेगे पर इस राज पाट का कुछ हिस्सा पुरुषो ने होटल और कुछ घरो मे भी ले लिया हैं।

हम जहाँ जहाँ ये वहाँ वहाँ

Tuesday, May 4, 2010

ग्रेवी वाले कच्चे केले के कोफ्ते

कच्चे के कोफ्ते

कच्चे केले ६ मीडियम साइज़
आधा कटोरी बेसन भुना हुआ
२ टमाटर पीसे हुए
२ प्याज पीसे हुए
२-३ लहसुन के जावा पीसे हुए
२-३ हरीमिर्च पीसी हुई
२ टमाटर बारीक कटे हुए
१ छोटी चम्मच पीसी हल्दी
२ छोटी चम्मच पीसी धनिया
१/२ छोटी चम्मच पीसी लाल मिर्च
नमक स्वाद अनुसार
२ बड़ी चम्मच ताज़ी मलाई
डीप फ्राई करने के लिये धारा या कोई भी तेल
२ छोटी चम्मच देसी घी

कच्चे केले को धोकर तीन तीन टुकडो मे काट ले बिना छिलका उतारे । अब इनको कुकर मे प्रेशर कुक करले यानीउबाल ले । कच्चे केले गलने मे समय लेते हैं सो थोड़ा ज्यादा प्रेशर कुक करे ।
उबाल लेने के बाद छिलका अपने आप उतर जाता हैं और यही पहचान होतीहएं कि केला उबल गया ।
छिलका अलग कर के कैलो को मैश कर ले और इसमे बहना हुआ बेसन मिला ले । इसमे नमक और पीसी लालमिर्च {अप्पर दिये हुए कि आधी के अनुपात से } डाले और इनके गोल कोफ्ते बना ले ।
इन कोफ्तो को डीप फ्राई कर ले , ये ज्यादा लाल नहीं होगे इसलिये ध्यान देना होगा कि गोल्डन होना ही इनका फ्राईहो जाना होता हैं ।
ग्रेवी के लिये एक कढ़ाई मे धारा डाले { २-३ चम्मच } उसमे पीसा हुआ प्याज , टमाटर मिर्च और लहसून डाल करभुने । हलका भुन जाने पर कटा हुआ टमाटर और मसाले डाले । अब इसमे थोड़ा पानी डाले और फिर भुने । इसमेमिक्स मे अब मलाई डाल कर थोड़ा पानी और डाले और फिर इसमे कोफ्ते भी डाल दे और देसी घी भी उसी समय डाले । इस पूरे मिक्स को तबतकभुने जबतक ये घी ना छोड़े । इसके बाद इसमे पानी डाले और ग्रेवी को उबाल दे ताकी कोफ्ते मे "रसा" या "ग्रेवी " रहे ।
कुछ देर इसको धीमी आंच पर उबलने दे और फिर परस ले । इसमे हरा धनिया या हरा पोदीना बुरक ले ।

चावल , रोटी या पराठा ये ग्रेवी वाले कच्चे केले के कोफ्ते सब को पसंद आयेगे ।