दाल रोटी चावल सदियों से नारी ने इसे पका पका कर राज्य किया हैं , दिलो पर , घरो पर। आज नारी बहुत आगे जा रही हैं सब विधाओं मे पर इसका मतलब ये नहीं हैं कि वो अपना राज पाट त्याग कर कुछ हासिल करना चाहती हैं। रसोई की मिलकियत पर से हम अपना हक़ तो नहीं छोडेगे पर इस राज पाट का कुछ हिस्सा पुरुषो ने होटल और कुछ घरो मे भी ले लिया हैं।

हम जहाँ जहाँ ये वहाँ वहाँ

Thursday, October 24, 2013

बिना प्याज़ के बनी मटर पनीर


तस्वीर गुगल से ली गई है लेकिन इस विधि द्वारा भी इसी रूप में सब्जी बनेगी

दोस्तों प्याज़ ने सभी का बुरा हाल किया हुआ है। जब कोई मुझे कहता है कि प्याज़ के बिना सब्जी में स्वाद नही तो मुझे बहुत आश्चर्य होता है क्या हमारे पूर्वज़ जो बिना प्याज़ के भोजन पकाया करते थे स्वादिष्ट नही हुआ करता था? माँ हमेशा कहा करती थी मुझे बेटी सीमित साधनों में जो घर में रखा है उसी से ऎसा भोजन पका दे की खाने वाले अँगुलियां चाटते रह जायें तो समझो उसके हाथों मे साक्षात माँ अन्नपूर्णा विराजमान है।

आपको कुछ ऎसे प्रयोग बताती हूँ जो तरी वाली सब्जियों में प्याज़ की जगह प्रयोग में लिये जा सकते हैं। फ़ेसबुक पर मेरे एक मित्र ने कद्दू बताया। सच कहूं मैने कद्दू का प्रयोग नही किया है लेकिन हो सकता है।
मैने जो सब्जियां इस्तेमाल की है उनमें प्रमुख है हरी ककड़ी, या खीरा ककड़ी।

विधि:---

पनीर-- एक पाव
मटर- एक पाव
टमाटर- एक पाव
ककड़ी- डेड़ सौ ग्राम
शिमला मिर्च- एक
ब्रेड- दो स्लाइस
हरी मिर्च-दो या तीन ( ज्यादा तीखी न हों)
कसूरी मेथी- दो स्पून
नमक- स्वादानुसार
लाल मिर्च- स्वाद अनुसार
जीरा छौंक के लिये
मसाला मिक्स-- दालचीनी,जावित्री,लौंग, धनियां, अमचूर,हल्दी,जायफ़ल,स्टार एनीसीड, बड़ी इलायची,काली मिर्च सभी को पीस कर बनाया गया

पकाने की सामग्री तैयार है.... सबसे पहले पनीर के छोटे-छोटे टूकड़े करके रख लें। टमाटर को कद्दूकस कर लें। ककड़ी को भी कद्दूकस कर लें। हरी मिर्च तथा शिमला मिर्च भी लम्बाई में काटें। ब्रेड की स्लाइस का ब्राऊन भाग हटा कर जरा से पानी में भिगों दे तथा अच्छॆ से चम्मच से मैश कर लें। मटर भी एक गिलास पानी में एक भाप तक पतीले में ढक कर पकायें।

अब कड़ाई में  दो बड़े चम्मच तेल गरम करें इसमें काटे हुए पनीर के टुकड़े सुनहरा तलें।
अब इसी कड़ाही में जीरा डाल कर ककड़ी कद्दूकस की हुई डाल दें( कद्दूकस एकदम बारीक होना चाहिये)
अब इसमें टमाटर, हरी मिर्च, शिमला मिर्च डालिये तथा जब तक सारा मिश्रण तेल न छोड़ दे चलाते रहिये।
तेल छोड़ते ही मसाला मिक्स तीन चम्मच डाल दीजिये। मसाला अच्छे से पकने लगे तो ब्रेड का मिश्रण डाल कर जल्दी-जल्दी चलायें। थोड़ी ही देर में ्ग्रेवी पककर तैयार हो जायेगी। इसमें लाल मिर्च जैसी आप खाते हैं डाल कर मटर छोड़ दें साथ ही मटर का पानी भी इसी में डालें। कुछ देर पकने दें। जरा सा गाढ़ा होते ही पनीर डाल कर तीन मिनिट पकायें। ऊपर से कसूरी मेथी डालकर स्वाद का मज़ा लीजिये।
मेरा दावा है सब्जी खाने वाले अंगुलिया चाटते रह जायेंगे। पकाईये सबको खिलाईये....।

सुनीता शानू



Wednesday, January 30, 2013

लौकी या कद्दू के छिलके की सूखी चटनी




लौकी की या कद्दू की सब्जी बनाने से पहले छिलका उतार कर ना फेकें । इसकी स्वादिष्ट चटनी बनायें जो खिचडी या दाल चावल के साथ खूब जमती है ।

सामग्री
तेल २ चम्मच, हरी मिर्च बारीक कटी हुई २, तिल १ चम्मच, राई एक चुटकी, हींग एक चुटकी ,नमक स्वादानुसार ।
लौकी या कद्दू को धो कर उसका छिलका कद्दूकस कर लें । इसे सुखा लें । कढाई या फ्राय पैन में २ चाय के चम्मच तेल डालें । तेल गर्म होने पर राई तथा तिल डाल कर चटकायें अब कद्दूकस किया हुआ सूखा छिलका डालें, और हरी मिर्च डाल कर खूब चलायें । नमक डालें और चटनी को कुरकुरा होने तक भूनें ।
स्वदिष्ट सूखी चटनी तैयार ।

Tuesday, January 8, 2013

मेथी के लड्डू

आजकल पूरा उत्तर भारत सर्दी से बेहाल है। चूंकि सर्दी के दिनों में पाचन शक्ति अच्छी होती है; कई तरह की औषधियां घर में बना कर खाई जाती है। जैसे कि उड़द पाक ( अड़दिया) कौंच पाक, मेथी के लड्डू । 
आज आपको हम मेथी के लड्डू बनाने की विधी बता रहे हैं। इसे सर्दी में खाने से जोड़ों के दर्द में राहत मिलती है और पौष्टिक तो यह है ही।
आईये मेथी के लड्डू बनाते हैं।
 
सामग्री 
मेथी का पाऊडर 250 ग्रा., 
देसी गौंद 200-250, 
ग्राम सूखे हुए नारियल गोला 2 (कटा हुआ कटोरी वाला नहीं लेना है), 
बादाम (मामरा) 250 ग्राम, 
गुड़ 500 ग्राम, 
शुद्ध घी 250 ग्राम,
आप चाहें तो इसमें काजू, इलायची दालचीनी, इलायची जैसी चीजें भी मिला सकते हैं।
 

पूर्व तैयारी: 
गोला नारियल को किस लें ( मिक्सी में कूटे नहीं) 
गौंद को अधकचरा कर थोड़ा -थोड़ा हल्की आँच पर घी में तल लें 
बादाम को भी अधकचरा कर लें (एकदम पाऊडर भी नहीं और बड़े टुकड़े भी नहीं)  

विधी:
एक बड़ी कडा़ही में घी को पिघलाएं। जब पिघल जाएं तब उसमें गुड़ डाल दें और अच्छी तरह मिलाएं। एकदम पिघल जाने पर अब उसमें एक एक कर सारी सामग्री डाल दें और अच्छी तरह हिलाएं। अगर घी की मात्रा ज्यादा लग रही हो तो 100 ग्राम गेहूं का आटा थोड़े घी में सेक कर मिश्रण में मिला लें। एक बार और अच्छी तरह मिला कर नींबू से थोड़े बड़े लड्डू बना लें और ठंडे कर लें।  

इन्हें डिब्बे में भर लें, और रोज सुबह जल्दी उठकर एक- दो लड्डू खाली पेट अच्छी तरह चबा चबा कर खाएं साथ में दूध पी सकते हैं। इसे खाने के बाद दो-तीन घंटे तक कुछ ना खाएं। संभव हो तो इस दौरान खट्टे और मसालेदार खाने से बचें।   

मेथी की वजह से लड्डू खाने पर ल्का सा कड़वापन लगेगा, परन्तु इसके गुण  और दूसरी सामग्रियों के मिलने के बाद इतने हल्के से कड़वेपन को सहन किया जा ही सकता है।


दूसरे तरीके से निशा मधुलिका जी से बनाना सीखिए।
http://nishamadhulika.com/498-methi-laddu-recipe.html

Friday, October 7, 2011

बेसन की भरवाँ मिर्चें

बेसन की भरवाँ मिर्चें बहुत स्वादिष्‍ट लगती है और बनाना भी बहुत आसान है। इसे बनाने के दो तरीके हैं। मैं इस विधी के साथ दोनों तरीके बता रहा हूँ।
सामग्री:
10 बढ़िया और मोटी हरी मिर्चें
बेसन आठ  छोटे चम्मच (उपर तक भरे हुए), राई जीरा, तड़का लगाने के लिए तीन चार टेबल स्पून तेल, नमक स्वादनुसार और आधे टेबल स्पून से थोड़ी कम हल्दी।
विधी:
  • हरी मिर्चों को अच्छी तरह से धो/ पोंछ कर उसका डंठल तोड़ दें, और उनमें उपर से नीचे तक एक लम्बा चीरा लगा कर उसमें से सावधानी से बीज निकाल दें। बीच निकालते समय चाकू की सहायता से निकालें अन्यथा हाथों में बहुत जलन होती है। (मेरे हाथों में दो दिन तक जलन रही)
  • एक बड़ी साइज के कटोरे में बेसन लेकर उसमें थोड़ी से हल्दी, स्वादानुसार नमक, थोड़ी राई और जीरा मिला लें। इसमें लाल मिर्ची बिल्कुल नहीं डालनी है। अन्यथा इसके स्वाद के साथ सब्जी का रंग भी अच्छा नहीं होगा।
  • इसमें पानी मिला कर इतना पतला करें कि जब हम इसे मिर्चों में भरें तब यह पूरा बाहर बहने ना लगे। यानि एकदम पतला या एकदम गाढ़ा नहीं होना चाहिए। अब इसमें एक चम्मच तेल डाल कर अचछी तरह से मिला कर मुलायम पेस्ट बना लें।
  • चम्मच की सहायता से इस घोल को सभी मिर्चों में भर लें, भरने के बाद भी बेसन का लगभग आधा घोल बचना चाहिए।
  • एक गहरे पैंदे की कड़ाही में तेल गर्म करें, राई डाल कर तड़का लें, जीरा डालें और सावधानी से एक-एक कर सारी मिर्चें उसमें रखते जायें।
  • बचे हुए बेसन में थोड़ा पानी डाल कर अच्छी तरह से मिला कर कड़ाही में डाल लें, लगभग मिर्चें पानी में डूब गई होंगी। सावधानी से इसे हिला लें। पानी बहुत ज्यादा भी नहीं होना चाहिए।
  • अब ढक्कन लगा लें थोड़ी देर रहने दें। बीच बीच में हिलाते रहें, याद रखें साइड और पैंदे में जो बेसन चिपक जाता है उसे निकाले नहीं, उसे चिपका रहने दें। यह बहुत स्वादिष्ट लगता है। कुछ देर में पानी उड़ जाएगा ( तेल भी दिखने लगेगा) अब गैस बन्द कर दें। आपकी बेसन की भरवाँ मिर्ची / बेसन की मिर्ची तैयार है। रोटी, पराठें या फुल्के के साथ खाएं।
दूसरी विधी:
  • बेसन को तवे पर भून लें, जब इसका रंग लाल होने लगे और सिकने की खुशबु आने लगे तो गैस बन्द कर दें और पहली विधी की तरह घोलन बना कर मिर्ची में भरें।
  • बेसन के घोलन के लिए पानी के साथ थोड़ा भी दही मिलाया जा सकता है।
बेसन की भरवाँ मिर्चें फ्राईपेन में ना बना कर किसी कड़ाही में बनाएं, क्यों कि नॉन स्टिक कड़ाही में बेसन साइड में चिपकता नहीं है। बेसन की मिर्ची में उसे अलग से खाने क एक अलग मजा है।

Saturday, October 1, 2011

"जाजर्यो/ जाजरियो" की रेसिपी



आदरणीय रचना
नमस्कार
मक्के के हलवे की रेसेपी लिखी है मैं आपसे अनुरोध करता हूँ कि आप इस मेरी इस रेसेपी को अपने "दाल चावल रोटी" ब्लॉग पर लगायें।
धन्यवाद

सागर चन्द नाहर
॥दस्तक॥ , तकनीक दस्तक , गीतों की महफिल



इस स्वादिष्‍ट हलवे को राजस्थानी में "जाजर्यो/ जाजरियो" कहते हैं।
बनाने से पहले ध्यान देने योग्य बातें:
मक्‍काई का हल्वा बनाने के लिए अन्य मिठाईयों की तुलना में अधिक मेहनत और समय लगता है।


सामग्री:
6 हरे और कोमल दानों वाले देशी ( स्वीट कोर्न नहीं) भुट्टे, जिनके दानों को नाखुन से दबाने पर दूध निकलता हो।
शुद्ध घी 200 ग्राम, शक्कर 200 ग्राम ( स्वादानुसार कम या ज्यादा की जा सकती है)
काजू, किशमिश और अपने मनपसन्द कटे हुए सूखे मेवे 1 कप, 1 लीटर पानी


बनाने से पहले की तैयारी।
भुट्टों को छील लें और ध्यान रखें कि उसमें भुट्टे की मूछें (बाल) ना रहने पाये
भुट्टों को छलनी या किसनी पर किस लें, ध्यान रखें कि मक्की के छिलके किसते नीचे ना जायें वैसे छिलका ऊपर जाली में रह जाता है, उसे निकालते जायें और फेंक दे।

विधी:


  • एक मोटे पैंदें वाली कड़ाही में घी तेज गर्म करें जब घी अच्छी तरह गर्म हो जाये किसी हुई मक्‍का को घी में डाल दें और चम्मच या खुरपे से हिलाते जाएं। इस दौरान गैस की आँच एकदम धीमी रखें, आपको कम से कम 45-50 मिनिट तक इसे हिलाते रहना पड़ेगा, हिलाते समय चम्मच बिल्कुल रुके नहीं वर्ना हल्वा चिपक जायेगा और जल जायेगा। चित्र क्रमांक 1-2
  • अब इसमें से पानी उड़ जायेगा और घी भी गायब हो जायेगा और यह एकदम सूख जायेगा मानों आप मक्की की सूजी को भून रहे हों। इस समय तेज खुशबु भी आने लगेगी। पदार्थ का रंग लाल होने लगेगा, अभी कुछ देर और सेकें। चित्र-3

  • अब दूसरे गैस पर पानी गर्म करें, पानी उबलने तक गर्म करें चित्र-6

  • पहले वाले गैस पर हलवा एकदम लाल होने लगे (चित्र-4) ध्यान रखें कि जल कर काला ना हो जाये, तब खौलता हुआ गर्म पानी उसमें सावधानी से डाल दें, और अब धीरे धीरे हिलाएं लेकिन रुके नहीं वर्ना गांठे पड़ जायेंगी।चित्र-5

  • कुछ देर में पानी उड़ने लगेगा अब आप इसमें सूखे मेवे डाल दें, और हिलाते रहें। चित्र 7

  • जब पानी एकदम उड़ जाये आप इसमें चीनी डाल दें। चित्र 8-9

  • कुछ देर और हिलायें जब शक्कार घुल जायेगी वापस अपने आप घी दिखने लगेगा। अगर आपको यहाँ घी कम दिखता है तो और अगर आपका स्वास्थय इजाजत दे तो थोड़ा घी और डालें। चित्र 10-11-12

  • बस हल्वा तैयार है, गर्मा-गर्म परोसें और सूखे मेवों की सजावट करें और खाएं। यह गर्म तो स्वादिष्‍ट लगता है ही, ठंडा होने पर भी अच्छा लगता है। चित्र 13




Saturday, September 24, 2011

बीमार के लिये वेजिटेबल सूप

बीमार के लिये वेजिटेबल सूप

लौकी ४ छोटे टुकड़े बिना बीज
गोभी ४ फ्लोरेट मुलायम डंठल के साथ
परवल एक कटा हुआ बिना बीज
टमाटर आधा कटा
मूंग की भीगी हुई दाल २ चम्मच

चुटकी भर चीनी
चुटकी भर नमक
चुटकी भर काली मिर्च
बारीक कटा हरा धनिया ३ चुटकी


एक गिलास पानी में ये सब सब्जिया कुकर में प्रेशर कुक कर ले तकरीबन ३-५ मिनट ।
कुछ देर ठंडा कर ले और फिर छान ले ।

पानी अलग करके बाकी सब को मसाले की तरह पीस ले मिक्सी में और फिर वही पानी वापस उसमे डालदे और फिर ब्लेंडर में डाल कर दुबारा ब्लेंड कर कर ले

इस सूप को फिर छान ले और गुदा अलग करके सूप को छान कर दुबारा कुकर में डाल कर गरम कर ले यानी एक उबाल दे दे ।

इसको फिर बीमार को पीने को दे । इसमे घी या क़ोई भी वसा नहीं पड़ेगा ।

Friday, April 22, 2011

स्वादिष्ट और पौष्टिक पैनकेक!

पैनकेक या चीला बड़ी मस्त चीज़ होती है। बनाने में आसान और खाने में मजेदार। सबसे अच्छी बात ये है कि किसी भी चीज़ का पैनकेक बना सकते हैं।

तो इस 'अच्छे शुक्रवार' यानी गुड फ्राइडे पर मैंने एक नया प्रयोग करने की सोची और बनाया एक पैनकेक जो काफी आसान था और किस्मत अच्छी थी सो खाने में भी अच्छा लगा :)

कोई ख़ास सामग्री की ज़रुरत नहीं।
कॉर्न : एक कप
हरी मटर: एक कप
उबले आलू: दो
पनीर: २ छोटे कप (कसा हुआ, नहीं तो पनीर कप में थोड़ी ना मापा जाता है!)
ब्रेड: २ स्लाइस
नमक, मिर्च: स्वादानुसार
हरी धनिया/हरी मिर्च: अगर चाहें तो

कॉर्न और मटर को २-३ मिनट थोड़ा सा उबाल लीजिये, या ३ मिनिट माइक्रोवेव कर लीजिये। ब्रेड के छोटे छोटे टुकड़े कर लीजिये। आलुओं को मैश कर लीजिये. इन सब चीज़ों को मिला लीजिये, थोड़ा नमक मिर्च, धनिया आदि मिला लीजिये. इस पूरी सामग्री को मिक्सी में डाल कर १ मिनिट के लिए अच्छी तरह चला दीजिये. बहुत ज्यादा भी मत पीसियेगा नहीं तो कॉर्न और मटर बिलकुल ही गायब हो जाएंगे और आपके पैनकेक की सुन्दरता कम हो जाएगी :)

आपका पैनकेक मिश्रण तैयार है. इसमें थोड़ा पानी डाल दीजिये और मिला दीजिये ताकि ये आसानी से तवे पर फ़ैल सके. तवे पर तेल लगाइए और मिश्रण को अच्छी तरह से फैला दीजिये. दोनों तरफ पकाइए और गरमा गर्म परोसिये!

Monday, December 13, 2010

अंडे का एक नया स्टार्टर

अंडा एक बड़ी अनोखी चीज़ है। जैसे टमाटर को फल और सब्जी दोनों में गिनते हैं वैसे ही शाकाहारी और मांसाहारी दोनों ही अंडे को अपने राज्य का हिस्सा मानते हैं। मैं भी 'एगिटेरियन' हूँ यानी शाकाहारी + अंडाहारी!

अंडे की एक नयी डिश बनाने की कोशिश की।

अंडे को अच्छी तरह से उबाल लीजिये, यानी हार्ड बाव्यल कर लीजिये। अब इसको लम्बाई में काट कर दो बराबर के टुकड़े कर लीजिये। अन्दर के पीले भाग (ज़र्दी) को निकाल दीजिये।

फ्राई पैन में तेल गरम कीजिये। कटे प्याज, टमाटर को भून लीजिये। स्वादानुसार नमक, मिर्च डाल लीजिये। जब टमाटर आधे गल जाएं तब पीले भाग को भी इसमें डाल कर अच्छी तरह से मिलाइए। ज़रुरत पड़े तो थोडा सा पानी भी डाल लीजिये। ध्यान रहे कि ज़र्दी अच्छी तरह से मिश्रण में घुल जानी चाहिए। इसको तब तक चलाइये जब तक पानी सूख ना जाए।

अब अंडों के आधे कटे हुए सफ़ेद हिस्से को ज़रा सावधानी के साथ और खोखला कीजिये। ध्यान रखिये कि आप अंडे की सतह में छेद ना कर दें। अब मिश्रण को इस खोखले भाग में भर दीजिये।

बस आपका स्टार्टर तैयार है। अंडे पर ज़रा सा नमक-काली मिर्च छिड़क कर चटनी/सॉस के साथ सर्व कीजिये!

Monday, November 1, 2010

केरामलाएसजेड टोमाटो चटनी २० मिनट मे तैयार

केरामलाएसजेड टोमाटो चटनी

टमाटर २५० ग्राम
चीनी   ४ बड़े चम्मच
नमक चुटकी भर
लाल मिर्च चुटकी भर
ओलिवे आयल २ छोटे चम्मच

टमाटर को उबालने के लिये इतने पानी मे डाले कि वो पूरा डूब जाए . बर्तन को गैस पर रख दे और टमाटर को उबलने दे । जैसे ही छिलका फटे टमाटर को तुरंत चिमटे से उठा कर दूसरे बर्तन मे डाले जिसमे बर्फ का ठंडा पानी हो । इस से टमाटर का रंग लाल रहेगा और छिलका उतर जाएगा । छिलका अलग करके और टमाटर का हरा ऊपर  का हिस्सा अलग करके टमाटर को किसी बर्तन मे मथ ले । अगर आप को बारीक चटनी चाहिये तो मिक्सी मे पीसी अन्यथा नहीं ।

एक नॉन स्टिक कढ़ाई मे ओलिव आयल गर्म करे और इसमे चीनी डाले । चीनी को गला ले और फिर इस मे नमक और लाल मिर्च डाले अब इसमे टमाटर का मिक्सचर डाल दे । आप जैसे ही मिक्सचर डालेगे चीनी का घोल कडा हो जायेगा , चिंता ना करे ।

धीमी आंच पर ५ -७ मिनट पकाए , चीनी दुबारा घुल कर टमाटर के साथ मिक्स हो जाएगी ।

ये चटनी गरम भी खाने मे बहुत स्वादिष्ट होती हैं

दिवाली पर तुरंत बनाये ।

Sunday, October 17, 2010

मैगी के कटलेट्स

मैगी अब सिर्फ बच्चों के खाने की चीज़ नहीं रही। बनाने में आसान और खाने में भी मजेदार (बशर्ते आप रोज़ रोज़ ना खा रहे हों!) यूं तो बारिश और ठण्ड में मैगी का मज़ा और भी बढ़ जाता है, लेकिन अगर आप कुछ नया आजमाना चाहें तो मैगी के कटलेट्स बना के देखिये।

बनाना बेहद आसान! मैगी बना लीजिये, थोडा नमक, मिर्च ऊपर से डाल दीजिये। पानी थोड़ा कम रखियेगा जिससे वो ज्यादा गीली ना हो. अब घर में ब्रेड तो होगी ही। मैगी की मात्रा के मुताबिक़ ब्रेड का चूरा बना लीजिये। चूरे को मैगी में अच्छे से मिला लीजिये। आप चाहें तो मिश्रण में धनिया, पुदीना, करी पत्ता, हरी मिर्च वगैरह भी मिला सकते हैं।

अब इस मिश्रण की टिक्कियाँ बना लीजिये और एक नॉन-स्टिक पैन में कम तेल में तल लीजिये। (मैंने कम तेल में तले, आप चाहें तो ज्यादा में तलिए!) बस हो गए मैगी के कटलेट्स तैयार!

ट्राई कीजियेगा और बताइयेगा कैसे लगे.

Thursday, October 14, 2010

एक जानकारी चाहिये

भारत मे किस कंपनी का मिक्रोवेव ओवेन लेना चाहिये जिसमे
नान
रोटी
पराठा बनाया जा सके
केक
बिस्किट
ब्रेड बैक कि जा सके
और
सब्जियां , दाल इडली इत्यादि भी बन सके

मेरी सुविधा के लिये अगर आप ओवेन का नाम और मेक / कंपनी बता दे और तक़रीबन कितने मे मिलेगा ।

Sunday, September 26, 2010

ओक्रा यानि की भिंडी---भिंडी की सब्जी

भिंडी तो खाई गई आप तस्वीर से काम चलायें


बहुत दिनो से हमारा दाल रोटी चावल बिना सब्जी के पड़ा हुआ था। सोचा आज आपको साथ में सब्जी भी परोस ही दी जाये। आप सोच रहे होंगे की हम भिंडी की सब्ज़ी बताने ही क्यों आये हैं? यह तो कोई भी बना लेगा। सच भी है लेकिन यहाँ आज ऎसी भिंडी की सब्जी बनाई जा रही है जो बुध्दू कामवाली के द्वारा काट कर फ़िर से धो दी गई है।


ये मंहगाई का मौसम और मेरे बगीचे की थोड़ी सी भिंडी। सोचिये तो जरा दिल पर क्या गुजरेगी?
खैर हम महिलायें हर मुसीबत का सामना कमर कस कर कर ही लेती हैं।

तो तैयार हो जाईये काट कर धुली हुई भिंडी से सब्जी बनाने के लिये।

इसके लिये सामग्री नोट करें---

भिंड़ी---जितनी भी है आपके पास
बेसन---इतना की भिंडी को अच्छे से लपेट ले
नमक---स्वादानुसार
मिर्च----इतनी ही जितनी आप खा सकें :)
अजवाईन---जरा सी (आधा किलो में एक चम्मच)
तेल---तलने के लिये

हरी मिर्च,अदरक,टमाटर,हरा धनिया, लहसुन छौंक के लिये।
नमक,मिर्च,हल्दी,धनिया,गरम मसाला।
जीरा हींग पीसा हुआ लहसुन बघार के लिये।

विधि----
सबसे पहले तैयार हो जाईये गलती से धुली भिंडी को काट कर फ़िर से धो देने के लिये।
अब भिंडी में नमक,अजवाइन, मिर्च तथा बेसन मिलाइये।
बेसन इतना ही मिलायें जितना भिंडी के पानी को सोख ले।
अब तलने के लिये तेल गरम करें और छोटी-छोटी साबूदाने की वड़ी के बराबर पकौड़ी तल लें।
एक दूसरी कढ़ाई में बघार के लिये तेल गरम करें। तेज़ गरम तेल में जीरा व हिंग डालें। इसके बाद कटा हुआ प्याज हरी मिर्च, पीसा लहसुन,अदरक का पेस्ट डाले और पकायें। जब खुशबू से पड़ौसी भी परेशान हो जाये तो उसमें तली हुई भिंडी डाल कर अच्छी तरह मिलायें। उपर से धनिया पाउडर,मिर्च पाउडर,हल्दी पाउडर,गरम मसाला अमचूर, या नीबूं, तथा नमक डाल कर पकायें।
धनिये से सजा कर खायें नज़र न लग जाये आपको पड़ौसियों को भी खिला दे भई। वैसे भी अकेले खाना हम भारतियों के हज़म नही होता :)

सुनीता शानू

Saturday, July 31, 2010

"सग पैता " खाना खुद बनाये बड़ा मज़ा आता हैं जब कोई डिश परफेक्ट बनती हैं

सग पैता
यानी यू पी मे बनने वाली
पलक+छिलका उरद दाल
या
बथुआ + छिलका उरद दाल

एक गड्डी पालक या बथुआ का साग साफ़ किया और मोटा मोटा कटा हुआ
१ कटोरी काली छिलका उरद कि दाल
२ जवा लहसून
बारीक कटा एक छोटा प्याज
२ साबुत सुखी लाल मिर्च { या जितने खाने वाले हो उनके हिसाब से }
चुटकी भर हींग
चुटकी भर हल्दी
नमक स्वाद अनुसार पर ये ध्यान रहे साग मे अपना भी नमक होता हैं
देसी घी

पलक और उरद कि दाल को धो कर प्रेशर कूकर मे पानी डाल कर गैस पर रखे { पानी बस इतना डाले कि साग उअर दाल उसमे डूब जाए क्युकी साग का अपना पानी पकने पर छूटेगा } इसमे नमक , हल्दी दाल कर प्रेशर लगा कर पकने के लिये रख दे ।
तीन सीटी मे दाल पाक कर तैयार हो जाएगी । अब प्रेशर निकाल कर गैस पर इसको धीमी आंच पर तक़रीबन १/२ घंटे पकाए । मथानी से इसको मथ दे ताकि साग उअर दाल आपस मे मिल जाये

अब इस दाल मे छोक लगाने के लिये खूब सारा देसी घी गरम करे और उसमे बारीक कटा प्याज { प्याज लम्बा हो चकोर नहीं } भुने जब तक लाल ना हो जाये । इसमे काला जीरा , साबुत लाल मिर्च , कटा लहसून और हिंग दाल कर लाल करे और पूरी कटोरी घी कूकर मे दाल दे ।

अब इस दाल को परोसे और चावल के साथ स्वाद ले कर खाए

खाना खुद बनाये बड़ा मज़ा आता हैं जब कोई डिश परफेक्ट बनती हैं केवल रेसीपी की बात करना बेकार होता हैं !!!! ज़रा बना कर बताये कैसी बनी

Wednesday, July 14, 2010

"एक पंथ कई काज "

"मिक्स आटा "

मै
कोइ लेख नही लिख रही हूँ |ये तो एक ऐसी सामग्री है जिससे आप कई तरह के व्यंजन बना सकते है झटपट |
इससे आप ढोकला ,चीले ,पराठे ,डोसे बना सकते है |
यह आटा घर में रहने पर आपको घंटो दाल चावल भीगने का भी इंतजार नही करना पड़ेगा |
सामग्री -एक किलो चावल ,\ किलो चना दाल ,पाव किलो उड़द दाल (मोगर)|तीनो को एक साथ चक्की पर थोडा मोटा आटा पिसवा ले |

ढोकला -
सामग्री -दो कटोरी आटा एक कटोरी खट्टा दही या छाछ ,एक चम्मच अदरक मिर्च का पेस्ट ,एक छोटा चम्मच नमक .,एक चम्मच चीनी |एक चम्मच इनो पाउडर |चुटकी भर हल्दी |हरी धनिया ,गीला कसा नारियल
छोंक के लिए कढ़ी पत्ता ,एक चम्मच तेल ,थोड़ी सी राई और चुटकी भर हींग |
विधि - छोंक का सामान छोड़कर और इनो छोड़कर सब सामग्री अच्छे से मिला ले इडली जैसा घोल हो |अब ढोकला पात्र में पानी ग्राम रखे जिसमे दोकला रखना हो उस बर्तन में थोडा सा तेल लगावे |फिर मिश्रण में इनो डाले और तुरंत ढोकला पात्र में पकने रख दे उपर से ढक्कन लगा दे |
१० से १५ मिनट तक पकाए \गैस बंद कर दे |ढोकला ठंडा होने पर चोकोर टुकड़े काट ले |
अब एक कढाई में एक चम्मच तेल गरम करे राई कढ़ी पत्ता हिंग डाले और ढोकले दाल कर अच्छे से चला ले |
एक प्लेट में निकलकर बारीक कटा धनिया और नारियल कसा हुआ डाले |हरी चटनी या नारियल की चटनी के साथ खाए स्वादिष्ट और पौष्टिक ढोकले |
डोसे -
सामग्री -एक कटोरी आटा, आधी कटोरी सूजी, एक कटोरी दही ,स्वादानुसार नमक |आवश्यकतानुसार तेल |
विधि -दही को फेंट ले पानी डालकर फिर उसमे आटा सूजी और नमक डालकर करीब दो घंटे रख दे |फिर गैस पर तवा रखे गर्म होने पर थोडा तेल डाले फिर चम्मच की सहायता से घोल डालकर डोसे की तरह फैला दे |और दोनों तरफ अच्छे से सेंक ले |गर्मागर्म नारियल की चटनी के साथ परोसे |
चीले - सामग्री - आटा एक कटोरी, आधी कटोरी मैदा एक कटोरी फेटा दही ,एक चम्मच काजू के टुकड़े एक बारीक हरीमिर्च कटी हुई ,नमक स्वाद के अनुसार ,कढ़ी पत्ते की कुछ पत्तिया, राई और आवश्यकतानुसार तेल |
इसमें गाजर कसी हुई और बारीक कटी प्याज स्वाद के अनुसार डाल सकते है \
विधि - फेटे दही में आटा मैदा नमक मिलाकर पानी की सहायता से घोल तैयार कर ले उसमे काजू हरी मिर्च गाजर कटी प्याज मिला दे |अब एक कटोरी में थोडा तेल डालकर उसे गैस पर रखकर उसमे कढ़ी पत्ता ,राई कद्कड़ाले और घोल में मिला ले |अब तवा रखे गर्म पहले तेल एक चम्मच तेल डाले फिर घोल फैला दे और दोनों तरफ सेंक ले और हरी धनिया की चटनी के साथ गर्मागर्म चिले परोसे |
परांठे -
सामग्री -दो कटोरी आटा ,एक कटोरी गेहू का आटा ,नमक ,तेल ,गुनगुना पानी |
विधि -सभी आटे मिलाकर नमक मोयन तेल का एक चम्मच डालकर कड़ा आटा गूँथ ले |आधा घंटा रख दे एक कपड़ा ढककर |फिर तिकोने पराठे या गोल परांठे धीमी आंच पर सेककर आलू के झोल या बूंदी के रायते के साथ गर्म गर्म खाए |
अब बताये ?कैसे लगा एक पंथ कई काज |

Monday, July 12, 2010

झटपट रेसिपी





पनीर टमाटर (इतनी आसान कि कोई भी बना सके,माइक्रोवेव में)

सामाग्री

एक मीडियम प्याज बारीक कटा

पांच,छ कली लहसुन,एक छोटा अदरक का टुकड़ा दो,तीन बारीक कटी हरी मिर्च( का इन सब का पेस्ट)

200,ग्राम पनीर

आधा कप टमाटर प्यूरी

आधा कप क्रीम या फेंटी हुइ मलाई

एक बड़ा चम्मच कसूरी मेथी

स्वादानुसार नमक

आधा छोटा चम्मच काली मिर्च

एक बड़ा चम्मच तेल

विधि..--- (तीनों का पेस्ट)

माइक्रोवेव के बर्तन में तेल गरम करें,अब बारीक कटा प्याज इसमें डालें आधा भुनने के बाद उपर दिये गये पेस्ट को डालें थोड़ी देर भूनें फिर टमाटर प्यूरी डाल तथा एक कप पानी डाल दें।इसमें नमक,काली मिर्च डालकर थोडी देर तक उबलें अब पनीरडालकर पकाऐं 5मिनट तक ढ़ककर रख दें।अब माइक्रोवेव से बाहर निकालें।उपर से क्रीम या फेंटी हुई मलाई से सजाएं।बीच में हरा धनिया पत्ती रखें।

माइक्रोवेव में चावल खीरजी हाँ आप भी बना सकते हैं

आधा के.जी मिल्क(चाहें तो फुल क्रीम लें)

एक कप चावल

दो छोटी इलायची

आधा कप मन पसंद मेवा बारीक कटा

एक बड़ा चम्मच चीनी या फिर स्वाद अनुसार

चावल आधा घंटा पहले पानी में भिगाकर रख दें, अब माइक्रोवेव बाउल में दूध, चीनी, छोटी इलायची पीस कर सब डालकर उबालें फिर भीगे चावल डाल दें पकने तक माइक्रोवेव में रखें। बीच में खोलकर देख सकते हैं कभी कभी दूध उबलकर गिर भी सकता है इस कारण।पकने पर बाहर निकालें तथा दूसरे बर्तन में डालकर उपर से मेवे को सजा दें।तैयार है आपकी खीर।

Sunday, July 11, 2010

मौसम के अनुसार आसान व तुरंत तैयार

*दाल रोटी चांवल के लिए आज कुछ बढ़िया हो जाये *
आसान व तुरंत तैयार होने वाली रेसिपी जिन्हें हमारे बंधुजन भी बहुत आसानी से बना सकते हैं.
ब्रेड के साथ
• १ ब्रेड का दही बड़ा - ब्रेड के slice लेकर गोल काट लें .चाहें तो हल्का fry कर लें या बिना fry किये भी रेडी है.
अच्छा thick दही लेकर इसपर डालें उपर से इमली की चटनी नमक मिर्चा भुना-पिसा
जीरा बुरक लें सर्व करें.खाने पर पता ही नहीं चलेगा की किसका दही-बड़ा बना है.
• २ ब्रेड के रोल - ४ बड़े आलू उबाल कर छीलकर मेष कर लें.हलके तेल में जीरे हीन्घ से बघारकर नमक-खटाई-बारीक की हुई सूखीसौंप-गरम मसाला-हरी धनिया-मिर्चा आदि डाल दें .छोटे-छोटे गोले बनाकर रख लें. ब्रेड लेकर उसके लाल किनारे निकाल दें, सफ़ेद हिस्सा पानी में एक सेकंड को डुबाकर उसमे उपर आलू का बना एक गोला डालकर रोल बना लें. अच्छी तरह बनाकर सारे रोल एक तरफ रख लें अब कडाही में तेल लेकर पहिले तेज फिर मद्दी आंच तल लें.
हरी धनिया की चटनी या टोमेटो सोस के साथ परोसें .
• ३.ब्रेड ब्रंच- उपर तैयार किये आलू जैसा ही फिलिंग रेडी कर लें. एक कटोरी बेसन का पकोड़ी जैसा घोल नमक-मिर्चा डालकर तैयार कर लें. दो ब्रेड slice लेकर तिकोना काट लें. आलू का एक गोला लेकर दो तिकोने टुकड़े ko baIca maoM फेलाकर उसको धीरे से बेसन के घोल में लपेट लें व पहले तेज फिर मद्दी आंच में तलें .
टोमेटो सोस या धनिया की चटनी से परोसें.
• ४. शाही टोस्ट - ब्रेड slice लेकर किनारे निकाल लें. एक bowl में गाढ़ा दूध लेकर स्वाद अनुसार चीनी डाल लें. इसी में slice डालकर धीरे से उठाकर , मद्दी गैस आंच पर रखे हुए frying pan में रख लें. घी या तेल डालकर एक-एक सलीके से लेकर झारे या पलटे से सेक लें.हलके brown होने पर प्लेट में अलग-अलग निकाल कर उसमे बचा हुआ दूध डाल दें ,सोक कर लेगा. उपर से नारियल का बूरा इलाइची पीसकर डाल दें . शाही टोस्ट तैयार है ठंडा या गरम खाएं .
• ५. ब्रेड चिक्लेट्स मीठे-नमकीन - ब्रेड slice लेकर चार-चार टुकड़ों में काट लें. एक तार की चीनी की चाशनी बना कर रख लें. कडाही में तेल लेकर कटे टुकड़ों को मद्दी आंच में हल्का brown कड़ा होने तक तल लें. कुछ तले टुकड़े चाशनी में डाल लें. प्लेट में निकालकर किसा नारियल बूरा +इलाइची बुरक लें.
नमकीन खाना हो तो कुछ तले टुकड़े प्लेट में लेकर हलकी नमक-मिर्चा डालकर सर्व करें.
• ६. ब्रेड का पोहा - ब्रेड को बारीक़ -बारीक़ टुकड़ों में तोडकर हल्का पानी छिड़क लें. बारीक़ प्याज काटकर थोड़े तेल में जीरे-राइ-बारीक़ कटी हरी मिर्चा से बघारकर गुलाबी होने तक भून लें स्वाद अनुसार नमक डालें .बारीक़ आलू काटकर डाल दें ,पकने पर बारीक़ कटे टमाटर डालकर घुलने के पहले ब्रेड टुकड़े डालें .थोडा भुनकर गैस बंद कर लें .कटी हरी धनिया-नीबू का रस-नारियल बूरा छिड़क कर गरमागरम सर्व करें.
• ७. फ्रेंच टोस्ट- (एग्स खाने वालों के लिए ) २ एग्स फोड़कर रख लें . घोल में नमक मिर्चा जीरा हरा धनिया आदि डाल लें. ब्रेड slice लेकर २-२ टुकड़ों में तिकोना काट लें. अंडे के बने घोल में लपेटकर गैस पर frying pan रखकर हलके तेल में झारे से दोनों तरफ से brown होने तक सेक लें.गरमागरम ,सोस के साथ खाएं.
• ८. ब्रेड कटलेट्स - ६ ताज़ी ब्रेड slice लें या लेकर धुप में सुखा लें ,४ आलू उबालकर छीलकर मेष कर लें. स्वाद अनुसार नमक ,मिर्चा ,खटाई, सूखी भुनी बारीक़ सौंप ,गरम मसाला ,हरा धनिया आदि डालके अच्छी तरह मिला लें.गोले बनाकर चपटे करके टिकिया बना लें या तिकोना आकiर दें.
frying pan में सेक लें. टिकिया तैयार है.
सूखी ब्रेड हो तो उसका चूरा बनाकर इसी टिकिया को इसमें लपेट लें तब भूने.
कटलेट तैयार.टोमेटो सोस के साथ सर्व करें.
• ९ लजीज रस मलाई - १०-१२ ब्रेड slice लेकर लाल किनारे निकiल दें .पानी से हल्का गीला करके गोला बनाकर चपटा कर लें. एक लीटर दूध गाढ़ा कर के रख लें ,स्वाद अनुसार चीनी ,काजू-पिसते,चिरोंजी इलाइची आदि डालकर रख दें. कडाही में तेल लेकर मद्दी आंच में चपटे ब्रेड टुकड़ों को हल्का गुलाबी तल लें. गरम-गरम दूध में डालते जाएँ .
फ्रीजर में ठंडा होने के बाद सर्व करें.
• १०. सेंड विचेस व ब्रेड पकोड़े तो किसी भी प्रकार से ताजी ब्रेड के बनाए जा सकते हैं .
अगली बार चावल की ढेर सारी रेसिपी के साथ .

*अलका मधुसूदन पटेल*

Friday, July 9, 2010

बारिश की इंतज़ार में




अरबी के पत्‍तों पर बेसन का लेप
थोड़ी देर स्‍टीम बाथ फिर गर्मागर्म तेल में फ्राई, धनिए मिर्ची की चटनी के साथ
बारिश का आनंद

(बस बारिश्‍ा धोखा दे गई, पतौड़ तो अच्‍छे थे)
Posted by Picasa

Thursday, May 27, 2010

कुछ और सैंडविच

पहले मैं 'नए' सैंडविच कहना चाहता था, फिर सोचा शायद आप लोगों को ये पहले से ही पता होंगे।

१) सत्तू सैंडविच
सत्तू को यूं ही फास्टेस्ट फ़ूड नहीं कहा जाता! सत्तू सैंडविच तो वेज सैंडविच से भी जल्दी तैयार होता है। नाम से ही विधि ज़ाहिर है। सत्तू में नमक, मिर्च, सॉस पानी के साथ मिला कर पेस्ट बना लीजिये। ब्रेड पर लगा कर स्प्रेड की तरह खाइए या फिर सैंडविच बना कर। (सुनने में अजीब लग रहा हो तो चिंता मत कीजिये, खाने में अच्छा लगता है, ट्राई तो कीजिये!)

२) पनीर भुर्जी-सोयाबीन सैंडविच
पनीर को ग्रेट (कद्दूकस) कर लीजिये। न्यूट्रीला (ग्रेन्यूल्स) वाला पानी में थोड़ी देर भिगो दीजिये और फिर टमाटर, प्याज आदि के साथ पनीर और न्यूट्रीला को फ्राई कर लीजिये। (मूलतः पनीर भुर्जी में बस न्यूट्रीला जुड़ गया है!) अब इस मिश्रण को सैंडविच बनाने के लिए उपयोग कीजिये या फिर रोटी/पराठे के साथ खाइए।

हाँ हाँ पता है, ये बेहद आसान और साधारण विधियां हैं। अब नयी, अच्छी विधियों के लिए आप लोग हैं ना। मेरी "प्रयोगशाला" से तो बस यही सब निकलेगा ना!