गट्टे की खिचड़ी .......
गट्टे के लिये..........
100 ग्राम बेसन
चौथाई चम्मच हल्दी
नमक
पिसी मिर्च
जीरा राई
2 चम्मच तेल
4 कलियां पिसा लहसुन
चुटकी भर गरम मसाला
बेसन में लहसुन ,नमक मिर्च जीरा ,गरम मसाला और बंद मुठ्ठी मोयन तेल डाल कर आटा गूंध लें व लम्बे गट्टे बनाकर तेज धार चाकू से छोटे छोटे काट लें । इन गट्टों को गरम तेल में तलकर निकाल लें।
खिचड़ी के लिये...........
1 कप हाई किंग चावल
2 हरी मिर्च
1 इंच अदरक
4 कलियां पिसा लहसुन
हरा धनिया
पुदीना
आधा चम्मच गरम मसाला
2 चम्मच पिसा धनिया
हींग जीरा
1 तेज पत्ता
2 लौंग
1 प्याज बारीक कटा
चावल को आधा घंटे पहले अच्छी तरह धोकर भिगोकर रखें ।
भारी तली की कड़ाही में तेल डालकर बघार के लिये राई जीरा ,तेज पत्ता लौंग ,हरी मिर्च व अदरक कीस कर ,प्याज डालें।चावल में नमक मिर्च धनिया गरम मसाला हल्दी मिला दें। अब इसे तेल में छौंक दें । साथ ही तले हुए गट्टे भी डालकर 2 कप पानी डालें । अब लहसुन डालें । एक उबाल आने पर हिलाकर ढ़ककर आंच धीमी कर के पकने दें।जब चावल हल्के से पकने रह जाए या थोड़ कटकटे रह जाये तब आंच बंद कर दें ।
एक डोंगे में निकाल कर हरा धनिया व पुदीना से सजा कर परोसें । यह बढिया राजस्थानी व्यंजन है । खाने वाले को अवश्य ही पसंद आयेगा।
........................किरण राजपुरोहित नितिला
दाल रोटी चावल सदियों से नारी ने इसे पका पका कर राज्य किया हैं , दिलो पर , घरो पर। आज नारी बहुत आगे जा रही हैं सब विधाओं मे पर इसका मतलब ये नहीं हैं कि वो अपना राज पाट त्याग कर कुछ हासिल करना चाहती हैं। रसोई की मिलकियत पर से हम अपना हक़ तो नहीं छोडेगे पर इस राज पाट का कुछ हिस्सा पुरुषो ने होटल और कुछ घरो मे भी ले लिया हैं।
हम जहाँ जहाँ ये वहाँ वहाँ
Linkbar
Thursday, April 1, 2010
Tuesday, February 23, 2010
निज़ामी हंडी
पालक मुझे खासी पसंद है और पालक पनीर के तो कहने ही क्या। लेकिन पालक पनीर से बेहतर मुझे निज़ामी हंडी लगती है। इस व्यंजन को मैंने यहाँ हैदराबाद में ही खाया है इसलिए शायद ये हैदराबाद की ही पैदाइश है, वैसे हो सकता है उत्तर भारत में इसे किसी और नाम से जानते होंगे।
निज़ामी हंडी बनाना बहुत आसान है। (अपने जैसे नौसिखियों के लिए थोड़े विस्तार में बता रहा हूँ, बाकी आप लोग इम्प्रूवमेंट कर दीजियेगा!)
पालक को उबाल कर मिक्सी में पीस लीजिये।
पनीर को १ सेंटी मीटर के क्यूब्स में काट लीजिये।
सेम या फ्रेंच बीन्स, फूल गोभी और गाजर के भी छोटे छोटे टुकड़े कर लीजिये।
प्याज फ्राई कीजिये और मसाला भूनने के बाद ये सब उसमे डाल कर अच्छी तरह चला दीजिये। ऊपर से पीसी हुई पालक डाल दीजिये, नमक मिर्च अपने स्वाद अनुसार डाल कर २ सीटी आने तक कुकर में पका लीजिये!
बस बन गयी निज़ामी हंडी। (अब मेरी विधियाँ तो इतनी सिंपल ही हो सकती हैं, आप लोग इसको और स्वादिष्ट बनाने के तरीके बताइयेगा)

Monday, February 15, 2010
दही बड़ा -- कुछ नए अंदाज में!
आज कल तो फैट फ्री - लो कैलोरी भोजन का जमाना आ गया है क्यों न हो , एक इतनी महंगाई और फिर इन सबसे बढती स्वास्थ्य की समस्यायों से दो चार तो हमीं को होना पड़ेगा. इसलिए फैट फ्री और लो कैलोरी के दही बड़े बनाने के लिए तैयार हो जाइए.
सामग्री:
१ कप उड़द की डाल
१ चम्मच इनो
कतरे हुए बादाम
कलि मिर्च के दाने
२० दाने किशमिश
५०० ग्राम दही
हींग, नमक जरुरत के अनुसार
भुना जीरा पाउडर
खट्टी और मीठी चटनी.
हरी धनियाँ की पत्ती
प्रक्रिया:
दाल को रात में पानी में भिगो दें. सुबह पानी निथार कर मिक्सी में अदरक , हरीमिर्च , हींग डाल कर पीस लें. पेस्ट निकल कर उसमें इनो और नमक डालकर फेंट लें. अब इडली के सांचे को तेल लगा कर चिकना कर लें और थोड़ा थोड़ा मिश्रण डालकर उसमें किशमिश और बादाम के टुकड़े लगा दें. इस इडली के सांचे को कुकर में पानी डालकर इडली की तरह से पका लें. जब सारे बड़े तैयार हो जाएँ तो दही को अच्छी तरह से फेंट कर उसमें भुना जीरा , नमक और मिर्च पाउडर मिला दें.
इस मिश्रण में दही बड़े डुबो कर प्लेट में सजाएँ और ऊपर से भुना जीरा, मिर्च और हरी धनियाँ की पत्ती डाल कर सजा दें. मीठी और खट्टी चटनी से स्वादानुसार खाएं और बताएं भी की कैसे लगे?

Sunday, January 17, 2010
थोड़े और अंडे पराठे!
पिछले पोस्ट में आशा जी का 'रोटी का अंडा पराठा' पढ़ा तो पता चला कि अंडा पराठा नाम का भी कोई पराठा होता है! सबसे पहले आशा जी की बतायी हुई विधि से पराठा बनाया और बड़ा मज़ा आया! इसके बाद बड़ी शान से जब श्वेता को बताया कि मैंने अंडा पराठा बनाना सीखा तो उसने कहा कि इसमें क्या बड़ी बात है, उसे भी आता है!
मेरी शान की गर्द का गुबार बैठ गया! बहरहाल मैंने सोचा शायद मेरे जैसे कोई और भी 'अज्ञानी' होंगे जो इस विधि से अनजान होंगे, सो उसने जो तरीका बताया वो मैं यहाँ 'डॉक्युमेंट' कर दूं! (श्वेता कोई बड़ी एक्सपर्ट है नहीं, सो आप लोग इस में इम्प्रूवमेंट कर दीजियेगा)
अंडा फोड़ कर उसमे नमक, मिर्च वगैरह मिला लीजिये. सादा पराठा बनाते वक़्त उसको थोड़ा कम सेकिये। तवे से उतार कर, उसकी परतों के बीच अंडे के मिक्सचर को भर दीजिये। अब वापिस तवे पर डाल कर सेक लीजिये। तब तक सेकिये जब तक पराठा और उसके बीच भरा अंडा दोनों पक ना जाएं। सिंपल! ये विधि श्वेता जी के नाम।
इसके बाद मैंने एक्सपेरिमेंट किये। एक सादे पराठे के ऊपर तेल की तरह से अंडे के मिक्सचर को लगाइए। पलटिये, दूसरी तरफ लगाइए। ये प्रक्रिया २-४ बार दोहराइए! ये एक नया अंडा पराठा बना।
एक और तरीका है। आता गूंथते समय उसमे अंडे के मिक्सचर को डाल कर गूंथिये और नॉर्मल तरीके से पराठा बनाइये! ये एक और किस्म है अंडे पराठे की।
ट्राई करके बताइयेगा कैसे लगे!

Wednesday, January 6, 2010
रोटी का अंडा पराठा
कितनी बार रात की रोटियां बच जाती हैं 4-5 हो तो हम रोटी का चूरा बना लेते हैं उसमें गुड घी डाल कर लड्डू बना लेते हैं या फिर प्याज हरी मिर्च का तडका लगा कर उपमा । पर मान लो दो ही रोटी बची हों तो ? आइये आज अंडा पराठा बनाकर खिलायें नाश्ते में अगर ज्यादा लोगों को खिलाना है तो ज्यादा रोटियां लगेंगी । इसमे तो एक ही पराठा बनेगा ।
सामग्री
1 अंडा
2 रोटी
नमक मिर्च स्वादानुसार
हरा धनिया कटा हुआ 1 चम्मच
तेल 2 चाय के चम्मच
अंडे को तोडकर फेंट लीजिये उसमें नमक मिर्च धनिया मिला लीजिये । गैस चालू करके एक फ्राय पैन गैस पर रखिये और ऱोटी को पैन में डालिये उसपर फिंटा अंडा डालें और दूसरी रोटी से ढक दें अब बेलन के डंडी से किनारे गोल गोल घुमाकर दबा दें एक चम्मच तेल डाल कर करारा होने दें फिर दूसरी तरफ से भी तेल डाल कर सेंक लें । सॉस या चटनी के साथ सर्व करें और बतायें कि कैसा लगा ।

Subscribe to:
Posts (Atom)