दाल रोटी चावल सदियों से नारी ने इसे पका पका कर राज्य किया हैं , दिलो पर , घरो पर। आज नारी बहुत आगे जा रही हैं सब विधाओं मे पर इसका मतलब ये नहीं हैं कि वो अपना राज पाट त्याग कर कुछ हासिल करना चाहती हैं। रसोई की मिलकियत पर से हम अपना हक़ तो नहीं छोडेगे पर इस राज पाट का कुछ हिस्सा पुरुषो ने होटल और कुछ घरो मे भी ले लिया हैं।
हम जहाँ जहाँ ये वहाँ वहाँ
Linkbar
Saturday, July 26, 2008
सहयोग दे ताकि साँझा चूल्हा जलता रहे ।
दाल रोटी चावल ब्लॉग के लिये विधियाँ आमन्त्रित हैं । इस ब्लॉग पर रेसिपी भेजे अलग अलग प्रान्तों कि ताकि कुछ नयी पुरानी रेसिपी का एक अच्छा ब्लॉग बन सके । सहयोग दे ताकि साँझा चूल्हा जलता रहे ।
Wednesday, July 23, 2008
सूजी का टोस्ट
रोज़ाना सुबह उठते ही मगज़पच्ची करनी पडती है,एक चिर शाश्वत प्रश्न हम सब के सामने आके खडा हो जाता है,"आज क्या नाश्ता बनाया जाये?" तो इसी समस्या से आज सुबह हम भी जूझ रहे थे कि पापा से बात हुई.उन्हें नयी नयी चीज़ें बनाने का और रसोई में नये प्रयोग करने का बहुत शौक है.उन्होंने याद दिलाया कि पिछली बार जब हम तुम्हारे पास दिल्ली आये थे तो तुम्हें सूजी का टोस्ट बना के खिलाया था,आज भी वही बना के खिला दो अपने पति को.मुझे भी दो आसानी हो गई,एक तो ये कि सोचने से निजात मिल गई और दूसरी ये कि ये बहुत ही आसान डिश है.इस टोस्ट में सूजी,दही और सब्ज़ियों की गुणवत्ता शामिल है,साथ ही कैलोरीज़ का कोई झन्झट ही नहीं.तो बनायें सूजी टोस्ट? सामान जुटा लीजिये न फिर?
सामग्री
सूजी ------------ ४ टीस्पून
ताज़ा दही --------- १/२ कप
नमक ----------- अन्दाज़ से
हरी मिर्च ---------एक बारीक कटी हुई
ब्रेड स्लाइस -------------- जितने टोस्ट बनाने हो
टमाटर ----------------- १ बडे आकार का
शिमला मिर्च--------------- १ बडे आकार की
रिफ़ाइन्ड तेल -------------- टोस्ट सेकने के लिये
विधि
एक बर्तन में दही को फ़ेंट कर उसमें सूज़ी मिला लें.अब उसमें नमक और हरी मिर्च मिला लें.एक नॊन स्टिक तवा गर्म करने रख दें.तब तक टमाटर और शिमला मिर्च के बडे बडे टुकडे कर लें.टमाटर का गूदा निकाल दें.गर्म तवे पर थोडा सा तेल फ़ैलायें और उस पर ब्रेड स्लाइस (१ या २-जितना बडा तवा हो) रख दें.जब एक तरफ़ से ब्रेड कुरकुरी और हल्की गुलाबी होने लगे तो ऊपर वाली तरफ़( यानि कि बिना सिकी तरफ़) एक -१/२ चम्मच सूजी का मिश्रण फ़ैलायें और उस पर टमाटर और शिमला मिर्च के टुकडे लगा दें.चम्म्च से इस टोस्ट को हल्का हल्का दबा दें जिससे सब्ज़ी के टुकडे सूजी के मिश्रण में सेट हो जायें.अब धीरे से टोस्ट को पलट दें.मंदी आंच पर तब तक सेकें जब तक शिमला मिर्च और टमाटर के टुकडों पर सिकने के निशान ना आ जायें. दिया गया चित्र आपकी मदद कर देगा कि कितना सेकना है.
रंगबिरंगा,क्रिस्पी सूजी टोस्ट तैयार है.बच्चे भी इसे शौक से खाना चाहेंगे.इसे आप टोमेटो केचप और मस्टर्ड सौस के साथ खायें,चाहे तो हरी चटनी से भी खा सकते हैं.
अब बनाइये ,खाइये और मुझे बताइये कैसा लगा?
Monday, July 21, 2008
मूंग की दाल के चीले
मूंग की दाल के चीले , पनीर की फिलिंग के साथ , चित्र अपनी कथा ख़ुद कह रहे हैं , रेसिपी की जरुरत ही नहीं हैं , इतनी सिंपल और आसन डिश की मिनटों मे बनजाये । दाल रात मे भिगो दे , सुबह पीसे , नमक मिलाये , सही अंदाज से पानी डाले की तवे पर फेला सके । नॉन स्टिक पैन गरम करे , दाल डाले और तवे पर फेला ले , एक तरफ सिक जाए , पलटे , दूसरी तरफ़ सेके , फिर पलटे , अब इस मे नमक मिला कदुक्स किया पनीर डाले । एक तरफ से पलट कर बंद करे । गर्म गरम सर्व करे । अगर आप चाहते हैं की फोटो मे खाना सही पका दीखे तो फोटो आधे पके खाने की ले , पूरा पका खाना , फोटो मे जला हुआ दिखता हैं । ये होता हैं किसी भी किताब मे आयी हुई बढ़िया रेसिपे की फोटो जो हमे ललचाती हैं
Thursday, July 17, 2008
कचूमर
कच्ची अमिया एक
एक छोटी चम्मच सरसों का तैल
नमक , पीसी लाल मिर्च स्वाद अनुसार
एक चुटकी पीसी हल्दी
अमिया को छील ले । अब गुठली अलग करते हुए चारो तरफ़ से टुकडे काट ले । अब इन टुकडो को चकोर छोटे छोटे टुकडो मे काट ले , जितने छोटे आप कर सके । एक कटोरी मे ये टुकडे डाले ऊपर से नमक , हल्दी और पीसी लाल मिर्च डाले फिर सरसों का तैल डाल कर खूब अच्छी तरह मिला ले । बस कचूमर तैयार । पापा को ये बहुत अच्छा लगता था , खिचडी , रोटी , अरहर कि दाल सबके साथ वो इस को बहुत रूचि से खाते थे और बनाते भी ख़ुद ही थे । कुछ यादे वक्त के साथ भी धूमिल नहीं होती

Wednesday, July 16, 2008
बैगन का कच्चा भुर्ता
बैगन का कच्चा भुर्ता
बैगन का भुर्ता तो आप सभी ने कभी न कभी खाया होगा, पंजाबियों में यह काफी खाया जाता है, लेकिन इसका एक और पारम्परिक रूप भी है जिसके बारे में ज्यादातर लोग नहीं जानते और वो है कच्चा भुरता गंगानगर में जब तापमान 50 डिग्री होता है तब तंदूर की गर्मागर्म रोटी के साथ यह ठंडा भुर्ता लंच में खाने का स्वाद ही अलग होता है। इसकी खासियत भी यही है कि इसे ठंडा सर्व किया जाता है।
इस भुर्ते के लिए हमें चाहिए दो मध्यम आकार के बड़े बैगन, (आधा किलो) प्याज एक पाव, टमाटर 200 ग्राम, हरी मिर्च- 3 से 4 खीरा - 1
बैगन को ओवन, तंदूर या गैस बर्नर पर सीधा ही रखकर भूनें, बैगन के बाहर भूनने से पहले तेल लगा लें जिससे वह ठीक से भूनेगा। अब भुने हुए बैगन को ठंडे पानी से भरे हुए भगौने में डालदें और छिलका उतरा लें। अब बैगन बाहर निकाल कर किसी बड़ी प्लेट में डाल कर अच्छी तरह मैश कर लें। मैश करने से पहले चैक कर ले उसमें कीड़े तो नहीं है और अगर बीज बहुत ज्यादा हो तो बीज भी निकाल दें।उधर प्याज, टमाटर , मिर्च और खीरे को बारीक काट लें। अब इन सब को बैगन के साथ मिला लें स्वादानुसार थोड़ा नमक और लाल मिर्च डाल दें। इसी तंदूरी रोटी के साथ ठंडा सर्व करें । इसकी खासियत है कि इसमें तेल बिलकुल नहीं डलता। तो अनीता जी आप बेखौफ इसका आनंद ले सकती हैं।
कुकिंग टाइम- 20 मिनिटसर्व- 4 लोगों के लिए
बैगन के पके हुए भुर्ते ( नार्मल) की रेसिपी अगली बार

Subscribe to:
Posts (Atom)