सर्दी का मौसम है क्यूं न कुछ मीठा हो जाये ।
सामग्री - गाजर आधा किलो
दूध –आधा लिटर या खोया 150 ग्राम
चीनी- 100 ग्राम
छोटी इलायची 5-6 नग कुटी हुई
काजू किशमिश 7-8 प्रत्येक
गाजर को धो कर छील कर 2 इंच के सिलिंडर के रूप मे काट लें ।
अब प्रत्येक सिलिंडर को बीच से गूदा हटा कर खोखला कर लें
इन सिलिंडरों को उबाल कर पकालें । दूध का खोया बना लें । अब खोये में हलकी सी चीनी मिलाकर
इन सिलिंडरों के बीचमें भरें । चीनी की दो तार की चाशनी बनालें इसी में इलायची डाल दें और भरे
हुए गाजर चाशनी में डालें । गैस पर से हटा लें अब एक प्लेट में गाजरों को गोलाकार रख कर काजू किशमिश से सजादें ।
पेश करें और खुद भी मजा लें । (काश फोटो खींची होती )
दाल रोटी चावल सदियों से नारी ने इसे पका पका कर राज्य किया हैं , दिलो पर , घरो पर। आज नारी बहुत आगे जा रही हैं सब विधाओं मे पर इसका मतलब ये नहीं हैं कि वो अपना राज पाट त्याग कर कुछ हासिल करना चाहती हैं। रसोई की मिलकियत पर से हम अपना हक़ तो नहीं छोडेगे पर इस राज पाट का कुछ हिस्सा पुरुषो ने होटल और कुछ घरो मे भी ले लिया हैं।
हम जहाँ जहाँ ये वहाँ वहाँ
Linkbar
Tuesday, January 27, 2009
Thursday, January 22, 2009
घुघरी
आजकल ज्यादातर जगहों पर जाड़े का मौसम चल रहा है और हरी मटर भी खूब मिल रही है तो क्यूँ न घुघरी बना ली जाए । इस घुघरी की खासियत ये है की आप इसे सुबह या शाम या जब भी मन हो बस मटर छीलिए और बना लीजिये । :) और हाँ ये बस १०-१५ मिनट मे बन भी जाती है ।
सामग्री --
हरी मटर के दाने - १/२ किलो
बारीक कटी हुई हरी मिर्च - १
बारीक़ कटा हुआ लहसुन -६-७
बारीक़ कटा हुआ हरा धनिया
जीरा --१/२ चम्मच
oil या देसी घी --१ या २ चम्मच
नमक --स्वादानुसार
विधि--
सबसे पहले हरी मटर को छील लीजिये और फ़िर एक कढाई मे oil या घी डालकर उसमे जीरा डाले फ़िर लहसुन और कटी हुई हरी मिर्च डाले और ५-६ सेकंड के लिए भूने जिससे लहसुन थोड़ा लाल हो जाए और फ़िर उसमे हरी मटर के दाने डालकर ढक दीजिये और आंच धीमी कर दीजिये और बीच-बीच मे चलाते रहिये । जब मटर का पानी सूखने लगे तो उसमे नमक डाल दीजिये और थोडी देर और पकाइए । और बस ऊपर से हरा धनिया डालकर सजा दीजिये । हो गई घुघरी तैयार ।
वैसे हम कभी-कभी घुघरी मे एक आलू भी छोटा-छोटा काट कर डाल देते है ।:)
है न आसान ।
लावण्या जी अगली पोस्ट मे निमोना के बारे मे लिखेंगे ।

Wednesday, January 21, 2009
मटर की खीर
२ कप मटर
दुध १ लिटर
चीनी १ १/२ कप (या फिर स्वाद के अनुसार)
ईलायची पाउडर १/२ चम्मच
घी या सादा मक्खन २ चम्मच
सजाने के लिये
मन पसन्द मेवे
- मटर उबाल लें, और उसको क्रश कर लें।
- कडा़ही मे घी गरम करें। और क्रश्ड मटर को २-३ मिनट हल्की आँच पर भून लें।
- अब दुध मिलायें और गाढ़ा होने तक पकायें।
- फिर चीनी मिलाकर थोड़ा सा और पकायें।
- गैस बन्द करें। अब ईलायची पाउडर मिलायें।
- मेवो से सजायें। और गरम या ठंडा खायें। दोनो के स्वाद के अन्तर को भी महसुस करें।
बड़े भईया से यह रेसिपी शेयर कर रही थी तो उन्होने कहा कि, फिर तो इसका खोआ/मावा डालकर हलवा भी अच्छा लगेगा। वैसे मैने अभी तक नही बनाया है हलवा, आप चाहें तो उसे भी ट्राई करें।
--
Dr. Garima Tiwari (B.A.S.M)
Gold medal in Reiki
Specialized in P.K.M (Power key meditation), Face Reading, Aura Reading, Aura healing, Medtational Healing.
Functional Area-
Treatment- mental problems, memory power, respiratory problems, nerve disorder, heart problem, skin problem.
Healing- Environment, Relationship, Infant.
Boosting- Career opportunities, Luck. Wealth.
http://oorjita.blogspot.com (still in progress)
Sunday, January 18, 2009
कॉर्न फ्लेक्स का उपमा
पैसे बचाने के चक्कर में सस्ता कॉर्न फ्लेक्स ले आया। अब मुझे दूध से ज़्यादा प्यार है नहीं, तो अगर कॉर्न फ्लेक्स भी अच्छा न हो, तो मैं उसे खा नहीं सकता। अब हैल्थ भी देखनी है और पसंद-नापसंद भी तो कुछ तो करना ही पड़ेगा न। सो केलोग्स का केले वाला कॉर्न फ्लेक्स लाया जो मुझे अच्छा लगता है :)
अब इस पुराने कॉर्न फ्लेक्स का कुछ तो करना था, सो मैंने इसका उपमा बना डाला। सिंपल होता है।
कॉर्न फ्लेक्स को थोड़ी देर पानी में भिगो दीजिये। करीब १० मिनिट। इसके बाद पानी निकाल दीजिये। वैसे ही जैसे पोहा बनते समय चिवडे के साथ करते हैं। चाहे तो थोड़ा सा मसल लीजिये।
आप इसको पोहा या उपमा कुछ भी बनने के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं। बनने के बाद हल्का सा फ्लेवर आता है कॉर्न फ्लेक्स का, उसको छिपाने के लिए सॉस प्रयोग कीजिये या बनाते समय ही नमक वगैरह उचित मात्रा में डाल लीजिये।
अब हम हिन्दुस्तानी हैं, किसी चीज़ को बेकार क्यूँ फेंकेगे, कुछ न कुछ तो हर चीज़ का यूज़ कर ही लेते हैं न!

Saturday, January 17, 2009
हरी भरी रोटी
रचना जी नमस्कार,
कैसे हैं? उम्मीद करती हूँ, एकदम अच्छी होंगी।
अपनी नयी रेसिपी भेज रही हूँ :) बताईयेगा पसन्द आयी या नही।
मुझे यह रोटी अत्यन्त ही अच्छी लगती है, सम्पूर्ण पौष्टिक भी है। जिनको अपना वजन कम करना हो, वो यह रोटी कम तेल मसाले वाले सब्जी के साथ लें, यह "निगेटिव कैलोरी फूड" का काम मजे से करती है। जब मै वजन कम करने के प्रोग्राम को शुरू किया था तो मेरे रिसर्च पैनल मे लगभग सबने इस रोटी का फायदा लिया, और अब मेरे क्लाईंट्स भी ले रहे हैं। इसका टेस्ट भी सबको पसन्द आता है।
गाजर १ कप कद्दुकस किया हुआ
१ कप हरा प्याज बारीक कटा हुआ
१ कप हरी धनिया बारीक कटी
मटर दाने कुचले हुए आधा कप
१ कप शिमला मिर्च कद्दुकस किया हुआ
नमक स्वादानुसार
काली मिर्च पाऊडर आधा चम्मच
लाल मिर्च पाऊडर स्वादानुसार
आटा एक पाव
१ कप हरा प्याज बारीक कटा हुआ
१ कप हरी धनिया बारीक कटी
मटर दाने कुचले हुए आधा कप
१ कप शिमला मिर्च कद्दुकस किया हुआ
नमक स्वादानुसार
काली मिर्च पाऊडर आधा चम्मच
लाल मिर्च पाऊडर स्वादानुसार
आटा एक पाव
सभी सामग्रीयों को आटे मे मिलाकर पानी से गुँथ लें। यह लोना देखने मे ही बहुत सुन्दर लगता है, अब इसकी रोटी या परांठे बन ले, और अपनी मनपसन्द सब्जी के साथ खायें। वैसे मुझे यह "चिली पनीर विद टोमैटो सॉस" के साथ ज्यादा पसन्द है।
बनायें खायें और मुझे बतायें कि आपको कैसी लगी :)
--
Dr. Garima Tiwari (B.A.S.M)
Gold medal in Reiki
Specialized in P.K.M (Power key meditation), Face Reading, Aura Reading, Aura healing, Medtational Healing.
Functional Area-
Treatment- mental problems, memory power, respiratory problems, nerve disorder, heart problem, skin problem.
Healing- Environment, Relationship, Infant.
Boosting- Career opportunities, Luck. Wealth.
http://jeevanurja.blogspot.com
http://me-and-nothing.blogspot.com
http://oorjita.blogspot.com (still in progress)
Subscribe to:
Posts (Atom)