वैसे तो ये बजा़र में आम मिलता है पर बहुत ज्यादा मिर्च होती है । इसे घर में आप अपने हिसाब से बना सकते है ।
सामग्री
एक कप मूंगफली के दाने
आधा कप बेसन
एक कप तेल तलने के लिये
नमक, मिर्च, स्वादानुसार
चाट मसाला एक बडा चम्मच
चावल का आटा एक बडा चम्मच
बेसन में चावल का आटा मिला लें । नमक मिर्च और एक बडा चम्मच गरम तेल डाल कर पकोडे के घोल की तरह बना लें । मूंगफली को नमक वाले पानी में (एक कप पानी में १ चम्मच नमक) थोडी देर भिगो कर कपडे पर फैला दें ।. अब मूगफली के दाने पकोडे के घोल में डालकर गरम तेल में तलें । दाने दालते हुए सावधानी से एक एक कर छुट्टे छुट्टे डालें और तल कर कागज पर निकाल लें । सारे दाने तलने पर इसमें चाटमसाला बुरक कर पेश करें और खुद भी मजा ले।
दाल रोटी चावल सदियों से नारी ने इसे पका पका कर राज्य किया हैं , दिलो पर , घरो पर। आज नारी बहुत आगे जा रही हैं सब विधाओं मे पर इसका मतलब ये नहीं हैं कि वो अपना राज पाट त्याग कर कुछ हासिल करना चाहती हैं। रसोई की मिलकियत पर से हम अपना हक़ तो नहीं छोडेगे पर इस राज पाट का कुछ हिस्सा पुरुषो ने होटल और कुछ घरो मे भी ले लिया हैं।
हम जहाँ जहाँ ये वहाँ वहाँ
Linkbar
Showing posts with label नाश्ता. Show all posts
Showing posts with label नाश्ता. Show all posts
Thursday, May 7, 2009
Monday, March 30, 2009
छोले के कटलेट
एक कटोरी काबुली चने ( उबाल कर ) ,
एक बडा प्याज बारीक कटा हुआ,
दो हरी मिर्च बारीक कटी हुई,
हरा धनिया कटा हुआ एक बडा चम्मच,
नमक (स्वादानुसार ),
लालमिर्च धनिया पाउडर, जीरा पाउडर, प्रत्येक एक चाय का चम्मच
ब्रेड 2 स्लाइस
विधी
ब्रेड को मसल लें । छोलों को मैश कर लें । अब सारी सामग्री को मिलाकर उसके मन पसंद आकार के कटलेट्स बना लें । निर्लेप फ्राय पैन में कटलेटस् को रख कर चारों तरफ से तेल छोड कर शैलो फ्राय करें ।दोनों तरफ से सुनहरा होने पर गरमागरम पेश करें । साथ मे सॉस या चटनी हो तो क्या बात है ।
एक राज की बात, आप इसमें रात के बचे छोलों का भी उपयोग कर सकती हैं ।

Subscribe to:
Posts (Atom)