आजकल तो बारिश चल ही रही है तो क्यूँ न आज चने की दाल की पकौडी बना ली जाए। कहिये क्या ख़्याल है।
सामग्री--
चने की दाल--१ कटोरी
प्याज--१ बारीक कटा हुआ (छोटा)
हरा धनिया--बारीक कटा हुआ
हरी मिर्च -- २ बारीक कटी हुई
नमक -- स्वादानुसार
आयल--फ्राई करने के लिए
विधि-- चने की दाल को धो कर आधे से एक घंटे की लिए भिगा दे। उसके बाद पानी फेंक कर दाल को मिक्सी मे थोड़ा दरदरा सा पीस ले। अब इस पीसी हुई दाल मे कटा हुआ प्याज ,हरा धनिया ,हरी मिर्च और नमक मिला ले । अब कढाई मे तेल गरम करे और छोटी-छोटी पकौडी फ्राई कर ले ।तो बस गरमा -गरम पकौडी और अपनी मनपसंद चटनी के साथ बारिश का लुत्फ़ उठाइए। :)
नोट-- दाल को बहुत महीन नही पीसना है वरना कुरकुरा पन कम हो सकता है।
दाल रोटी चावल सदियों से नारी ने इसे पका पका कर राज्य किया हैं , दिलो पर , घरो पर। आज नारी बहुत आगे जा रही हैं सब विधाओं मे पर इसका मतलब ये नहीं हैं कि वो अपना राज पाट त्याग कर कुछ हासिल करना चाहती हैं। रसोई की मिलकियत पर से हम अपना हक़ तो नहीं छोडेगे पर इस राज पाट का कुछ हिस्सा पुरुषो ने होटल और कुछ घरो मे भी ले लिया हैं।
हम जहाँ जहाँ ये वहाँ वहाँ
Linkbar
Showing posts with label mamta. Show all posts

Wednesday, June 25, 2008
Thursday, June 12, 2008
कटहल का कबाब
वैसे भी आज कल बारिश का मौसम है।और कटहल का भी मौसम है। तो पकौड़ी से थोड़ा हटकर कुछ क्यों ना बनाया जाए।तो चलिए आज कटहल का कबाब ही बना लेते है।कटहल का कबाब बनाना बहुत ही आसान है और खाने मे भी बहुत अच्छा होता है।
सामग्री--
कटहल --१/२ किलो
चने की दाल-- १ छोटी कटोरी
प्याज(मीडियम )--१ कटा हुआ
लहसुन--५-६ छिले हुए
अदरक-- थोड़ा सा कटा हुआ
लौंग --२-३
बड़ी और छोटी इलाइची --२-३
दालचीनी --एक छोटा टुकडा
जावित्री --छोटा टुकडा
जायफल -- जरा सा
कालीमिर्च -- ८-१० दाने
साबुत लाल मिर्च--१
साबुत धनिया --१ छोटा चम्मच
नमक --स्वादानुसार
रिफाइंड आयल -- सेकने के लिए
प्याज --२ गोल-गोल लच्छे कटे हुए
विधि--
बस रिफाईंड आयल और गोल प्याज के लच्चे छोड़कर सारी सामग्री को कुकर मे १ कप पानी के साथ चढा दे और ३-४ सीटी बजने के बाद बंद कर दे। कुकर खोलकर देखें अगर पानी है तो आंच पर पानी सुखा ले और थोड़ा ठंडा होने पर मिक्सी मे पीस ले।और इसके गोल-गोल कबाब बना ले ।
अब एक तवे पर थोड़ा सा आयल डालकर ये कबाब सेक ले और सर्व करने के पहले हर कबाब पर प्याज के गोल-गोल लच्चे रक्खे और बस जैसे इच्छा हो खाएं। पराठे के साथ ,दाल-चावल के साथ या सिर्फ़ कबाब को हरी धनिया की चटपटी चटनी के साथ भी खा सकते है।
नोट--फोटो तो लगानी थी पर कबाब खाने के बाद लिखने की याद आई। :)

Wednesday, May 21, 2008
गुड्म्मा
आजकल वैसे भी गर्मी का और कच्चे आमों का मौसम है तो क्यों ना कुछ अचार बनाया जाए। तो अब अपनी अगली ३-४ पोस्ट मे हम आपको आम का मीठा अचार,आम का हींग मिर्चे का अचार,और आम और चने का अचार भी बताएँगे। पसंद आए तो बना लीजियेगा ।वरना ..... :)

तो आज की शुरुआत गुड्म्मा से करते है। नाम तो सुना ही होगा और अगर नही सुना है तो हम बता देते है। इस नाम की संधि विच्छेद करके गुड़ +आम यानी गुड्म्मा । फ्लैश की वजह से फोटो जरा चमकती सी आई है। :)
सामग्री--
१ किलो कच्चा आम
गुड़ --२०० ग्राम
पंच फोडन (जीरा,मेथी,मंगरैल या कलौंजी सौंफ,ओर१-२ साबुत लाल मिर्च )
लहसुन (अगर खाते है तो ठीक वरना बिना लहसुन के भी बना सकते है )
सरसों का तेल -- २ छोटे चम्मच
नमक--थोड़ा सा वरना ये ज्यादा नमकीन हो जायेगा। ( एक preservative के तौर पर )
लाल मिर्च--बहुत थोडी यानी बस नाम के लिए।
विधि--
सबसे पहले आम को छील कर उसके छोटे-छोटे लंबे टुकड़े काट ले और लहसुन छील ले।अब एक कढाई मे २ चम्मच सरसों का तेल डाल कर गर्म होने पर उसमे पंच फोडन डाले और फ़िर उसमे कटा हुआ आम और साबुत छिला हुआ लहसुन डाले।और एक-दो मिनट तक इसे भून ले और फ़िर इसमे करीब २-३ गिलास पानी डाले और साथ मे ही गुड़ ,नमक,और लाल मिर्च डाल दे और बस धीमी आंच पर पकाते रहे । और बीच-बीच मे चलाते रहे। और जब ये पकने लगेगा तो ये गाढा हो जायेगा । बस तैयार है गुड्म्मा ।
नोट -- गुड्म्मा पराठे और पूड़ी के साथ खाने मे बहुत अच्छा लगता है।
और हाँ याद आया इसे गलका भी कहते है। ये यू.पी.वगैरा मे शादी-ब्याह मे खूब बनता है।

Wednesday, May 7, 2008
चिकेन नगेट्स (chicken nugget )
माना कि शाकाहारी भोजन स्वास्थ्य के लिए अच्छा होता है पर कभी-कभी नॉन वेज खाना भी खाना चाहिए। अब wimpy के चिकन नगेट्स का स्वाद तो अच्छा होता है। पर घर मे बने चिकेन नगेट्स का स्वाद लाजवाब होता है। तो चलिए आज यही बनाते है।
सामग्री--
बोनलेस चिकन -- २५० gms
सोया सॉस -- २-३ चम्मच (इसकी मात्रा घटा या बढ़ा पेन सकते है )
नमक--स्वादानुसार
पीसी काली मिर्च-- थोडी से सिर्फ़ स्वाद के लिए
ब्रेड क्रम्स -- १ कटोरी
अंडे-- १-२
ब्रेड क्रम बनाने की विधि -- वैसे ब्रेड क्रम बाजार मे मिलते है पर अगर चाहे तो इसे घर मे भी बड़ी आसानी से २ मिनट मे बनाया जा सकता है। बस ४-५ ब्रेड को मिक्सी मे पीस ले और ब्रेड क्रम तैयार। ब्रेड की जगह रस्क को भी इस्तेमाल कर सकते है।रस्क से थोड़ा ज्यादा लाल रंग आता है।
विधि -- सबसे पहले चिकेन के छोटे-छोटे टुकड़े कर ले और इस मे सोया सॉस,नमक,और काली मिर्च अच्छे से मिला ले और इसे आधे घंटे के लिए मैरिनेट करें।
एक अलग बाउल मे अंडे को अच्छी तरह से फेंटे । और एक प्लेट मे ब्रेड क्रम रक्खे।
गैस पर कढाई या पैन मे आयल डाल कर गरम करे।
अब चिकेन के एक-एक टुकड़े को पहले अंडे मे और फ़िर ब्रेड क्रम मे रोल करे जिससे ब्रेड क्रम चिकेन पर अच्छी तरह से लग जाए। और बस इसे गरम oil मे fry कर लीजिये। (इसमे आंच का ध्यान रखना जरुरी होता है वरना चिकन नगेट्स बहुत ज्यादा लाल हो जाते है ।) अब इन fry किए हुए नगेट्स को एक पेपर नैपकिन पर निकाल ले जिससे excess oil in नगेट्स मे से निकल जाए।
लीजिये नगेट्स हो गए तैयार अब इन गरम -गरम क्रिस्पी नगेट्स को म्योनीज के साथ सर्व करे।
बस तो अब इंतजार किस बात का। :)

Monday, May 5, 2008
फरा
फरा --फरा अब ये मत कहियेगा की हम भी क्या अजीब नाम की खाने की चीज बता रहे है. फरा उत्तर भारत मे तीज -त्योहारों पर बनाया जाता है। हर जगह इसे बनाने का अलग तरीका है। वैसे फरे के साथ बहुत ही मजेदार बात जुड़ी है। हमारे पापा और भैय्या फरा नाम से ही दूर भागते है ।हमारे पापा तो फरा खाते ही नही है क्यूंकि हमारे बाबा के घर मे दादी (पापा की चाची ) गेहूं के आटे से फरा बनाती थी और उसे पानी मे उबाल देती थी जिसे ना तो हमारे बाबा खाते थे और ना ही हमारे पापा क्यूंकि पानी मे उबला हुआ फरा खाने मे थोड़ा चिपचिपा सा होता है।और बस भैय्या ने कभी खाया ही नही। जबकि हमारे नानी के घर मे चावल के आटे का फरा बनता था और वो भी स्टीम या भाप मे पकाते थे ।हमारे मायके मे फरा करवा चौथ के दिन जरुर बनता है और ससुराल मे कलम -दावत की पूजा वाले दिन (भाई दूज के दिन) खैर हम तो दोनों तरह का बनाते है क्यूंकि हमारे
ससुराल मे गेहूं के आटे का और उबाल कर फरा बनता है तो हमारे मायके मे फरा स्टीम (भाप) मे पकाते है।
(ये फोटो मे जो फरा है वो चावल के आटे का बना है )
इन दोनों तरह के फरे मे भरने की सामग्री वही रहेगी बस बनाने की विधि अलग है।
सामग्री--
चने की दाल -- १ कटोरी
चावल का आटा --१ कटोरी
हरी मिर्च-- बारीक कटी हुई
हरा धनिया-बारीक कटा हुआ
अदरक--बारीक कटी हुई
हींग--चुटकी भर (चम्मच मे ४-६ बूँद पानी मे घोल ले )
नमक --स्वादानुसार
लाल मिर्च--चौथाई चम्मच
चटनी-- अमचूर.हरा धनिया,हरा मिर्चा और नमक । इन सबको मिक्सी मे पीस कर चटनी बना लीजिये।
बनाने की विधि--
सबसे पहले दाल को आधे से एक घंटे के लिए भिगा दे। और उसके बाद इस भीगी हुई दाल को दरदरा सा (थोड़ा मोटा )पीस ले। और इसमे कटा हुआ हरा धनिया,हरी मिर्च,हींग ,कटा हुआ अदरक ,नमक लाल मिर्च मिला ले।
चावल के आटे को गुनगुने पानी से गूंध ले। इसे गूंधते समय पानी को थोड़ा-थोड़ा डालते है वरना आटा बहुत जल्दी गीला जाता है।
अब इस आटे की लोई बना कर थोडी मोटी रोटी की तरह बेल ले। अब चाकू से इसके चौकोर से टुकड़े काटे। और इन चौकोर टुकडों मे पिसी हुई चने की डाल को भरकर हलके हाथ से बस दोनों किनारे जोड़ दे।
गैस पर एक भगोने मे पानी रक्खे और उसके ऊपर एक छलनी रक्खे और जब पानी उबलने लगे तो उस छलनी मे फरे रख दीजिये और एक प्लेट से इस छलनी को ढक दीजिये। बस ५-१० मिनट तक भाप मे पकाए और गरमा गरम फरे खाने को तैयार। बस प्लेट मे अमचूर की चटनी के साथ सर्व करे।
गेहूं के आटे का फरा बनाने की विधि --
गेहूं के आटे का फरा बनाने के लिए चावल के आटे की जगह गेंहू का आटा गूंध लीजिये । और छोटी-छोटी लोई बनाकर छोटी-छोटी रोटी बेल लीजिये और इसमे चने की दाल भरकर रोटी को गुझिया की तरह बिल्कुल सील कर दे। अब एक बर्तन मे पानी उबाल ले और उसमे ये फरे डाल कर १०-१५ मिनट तक पकाए। और गर्मागर्म फरे चटनी के साथ सर्व करे।
नोट --मिर्च का इस्तेमाल आप कम या ज्यादा अपनी पसंद से कर सकते है।
ससुराल मे गेहूं के आटे का और उबाल कर फरा बनता है तो हमारे मायके मे फरा स्टीम (भाप) मे पकाते है।(ये फोटो मे जो फरा है वो चावल के आटे का बना है )

Subscribe to:
Posts (Atom)