दाल रोटी चावल सदियों से नारी ने इसे पका पका कर राज्य किया हैं , दिलो पर , घरो पर। आज नारी बहुत आगे जा रही हैं सब विधाओं मे पर इसका मतलब ये नहीं हैं कि वो अपना राज पाट त्याग कर कुछ हासिल करना चाहती हैं। रसोई की मिलकियत पर से हम अपना हक़ तो नहीं छोडेगे पर इस राज पाट का कुछ हिस्सा पुरुषो ने होटल और कुछ घरो मे भी ले लिया हैं।

हम जहाँ जहाँ ये वहाँ वहाँ

Monday, February 16, 2009

एनिमिक होने पर क्या खायें

एनिमिक होने पर क्या खायें-एनिमिया यानि खून की कमी शरीर में हो जाती है ।इसके कई कारण हो सकते है जैसे लंम्बी बीमारी ,मलेरिया,स्त्रियों मे अधिक माहवारी स्त्राव का होना ,इससे हिमोग्लोबिन का स्तर कम हो जाता है और चेहरे की चमक जाती रहती है ऐसे में आयरन युक्त भोजन का सेवन करना चाहिये आयरन फल,अनाज ,सब्जियों में पाया जाता है जैसे केला ,शहद ,सेब,खुमानी,बादम ,पालक, बथुआ,चौलाई,ब्रोकली
सोयाबीन तथा सूरजमुखीके बीज (तेल के रूप में) हराप्याज,तिल ,गुड,चुकंदर,खजूर,किशमिश,अंजरीर,कच्चा केला,ये सभी आयरन के स्त्रोत हैं ।इन्हें व्यंजन के रूप में भी इस्तेमाल कर सकते हैं सब्जी ,सलाद रोटी ,चीले तथा पास्ता बच्चों को दे सकते हैं ।सोयाबीन से बना पनीर तोफू का व्यंजन बनायें----
सोयाबीन का पनीर तोफू बाजार में आसानी से मिलता है इसकी सब्जी तथा सलाद बनाये हम यहाँ सलाद बनाने जा रहे है
*सौ ग्रा.तोफू
*आधी छोटी कटोरी अंकुरित मूंग
*थोडा सा कटा हरा प्याज
*नमक,नींबू,सफेद या काली मिर्च पावडर
*बारीक कटी चुकंदर
सभी चीजों को एक कांच के बर्तन में मिला दें अब स्वादानुसार नमक ,मिर्च,नींबू मिलायें इसे मौसम के अनुसार चाहे तो फ्रिज मेंठंडा करके खायें या फिर तुरंत खाये परंतु बनाकर यूं ही अधिक देर के लिये न छोड कर रख दें ये सलाद आयरन से भरपूर है जो एनिमिक लोगों के लिये बहुत फायदे मंद है ।
,सोयाबीन का आटा-(रोटी,परांठे,तथा चीलें बनायें)
इन सभी के लिये चाहिये
*दो बडे च्ममच बेसन
*दो बडे च सोयाबीन आटा
*चुटकी भर हल्दी
*अजवाइन
*हरी कटी प्याज व मिर्च ,अब बनाइये और खाईये तथा खिलाइये ,ये तीनों ही चीजे आयरन से भरपूर होगी कारण सोयाबीन आटा है जो बाजार में आसानी से मिलता है।
कच्चे केले की सब्जी—
*चार कच्चे केले
*चुटकी भर अजवाइन,हींग
*छोटा चम्मच आधा हल्दी,एक छो.चम्म.मिर्च पावडर ,डेढ चम्म,धनिया पावडर
*आधा च.अमचूर पावडर,स्वादानुसार नमक
विधि-केले को उबाल करछील कर छोटे छोटे टुकडे कर काट लें इन्हें गरम तेल(सोयाबीन ,सूरजमुखीतेल) हींग तथा अजवाइन का तडका डालकर थोडा फ्राई करेंअब इसमें सब मसाले डालकर भूनें तथा स्वादानुसार नमक डालें यदि इसे और भी स्वादीष्ट बनाना चाहती हैं तो हाफ बॉइल्ड हरी मटर भी डाल सकती हैंचाहे तो तरी वाली सब्जी बनायें या सूखी दोंनों ही रूप में ये आयरन से भरपूर व्य़ंजन होगा।
अधिक जानकारी के लिए http://www.healandhealth.com/ पर जायें।

किचन टिप्स

*अगर खाने को दोबारा गरम करना हो तो खाने का बरतन उबलते पानी के भगोने मे रखकर ढंक दे कुछ देर मे ताजा हो जायेगा
*बाजार से हरी सब्जी लाकर बिना धोये अखबार मे लपेट कर रख दे खराब नही होगी
*किसी फंशन के बाद बचा हुआ सलाद हो तो उसमेकुछ और सब्जिया मिलाकर पका ले और पावभाजी बना लो।
*कोइ सूखी सब्जी बच गई हो तो उसे मैश करके उसमे अदरक बेसन लहसुन मिलाकर मिक्स वेजीटेबल कोफ्ते या कटलेट बना सकते है
*शिमला मिरच कीसब्जी काटते समय अंदर की बीज को निकाल दे सब्जी स्वादिष्ट बनेगी
*पालक की सब्जी बनाते समय चुटकीभर चीनी डाल दे पालक का रंग काला नही पडेगा
*तरी वाली सब्जी मे पानी ज्यादा हो गया हो तो सूखी ब्रेड का चूरा या बेसन भून कर डाल दे या बारीक वाला सोयाबीन डाल देंतरी गाढी हो गायेगी *
*किचन मे अपने लिये ट्रान्सपिरेट प्लास्टिक का एप्रिन बनाये सब्जियो ,फल फूल या हंसता हुआ चेहरा पेंट करे टयू्ब कलर से इससे आपक कपडे का शो भी बना रहेगा और आपकी कारीगरी भी दिखाई देगी।
8*अगरआपके पास समय कम है तो दो ,तीन समय की रोटी बनाकर वेजीटेबल आयल लगा कर जिप वाले पैकट में रख दे अब खाने से पहले माइक्रोवेव मे गरम कर ले फिर से ताजी हो जायेगी।

Sunday, February 15, 2009

घर मे आइसक्रीम कैसे बना सकते हैं . प्लीज़ बताये

freelancetextiledesigner.daalrotichaawal@blogger.com

आइस्क्रें दिये गए ईमेल आईडी पर आइसक्रीम की रेसेपी पोस्ट करे . पोस्ट आप को अगले दिन दाल रोटी चावल ब्लॉग पर दिखने लगेगी
लिखिये अपनी पंसदीदा विधि और ईमेल करिये
freelancetextiledesigner.daalrotichaawal@blogger.com

विधि के नीचे अपना और अपने ब्लॉग का नाम जरुर दे

Saturday, February 14, 2009

पालक और सोयाबीन

अगर आप सोच रहे हैं कि पालक और सोयाबीन का 'क्या' तो पूरी विधि पढ़ने के बाद ख़ुद ही डिसाइड कर लीजियेगा। वैसे इस को बनाना इतना आसान है कि आपका १२ साल का पोता या २६ साल की बेटी या ३५ साल के पति या ७६ साल के दादा जी भी आसानी से बना सकते हैं! (नोट: ये सब लोग एक ही फैमिली के नहीं!)

पालक को बारीक काट लीजिये, बहुत ज़्यादा पतला मत कीजियेगा। चूरे वाला सोयाबीन ले लीजिये। मेरे पास चूरे वाला नहीं था तो मैंने चंक्स वाले न्यूट्रीला को पत्थर से फोड़ कर काम चला किया!

कढाई में थोड़ा सा तेल गर्म कीजिये। अदरक हो तो काट कर डाल दीजिये, पेस्ट भी चलेगा। इसमे कटी हुई पालक और सोयाबीन को रख कर ढक दीजिये। नमक, मिर्च अपने स्वादानुसार डाल दीजिये। पानी डालने की ज़रूरत नहीं है क्यूंकि पालक से जो पानी निकलता है सोयाबीन उससे पक जाता है।

५ मिनिट पकने दें। पकने के बाद आप चाहें तो इसको प्याज के साथ और मसाले डाल कर फ्राई कर सकते है या फ़िर ऐसे ही खा सकते हैं। इसे आप रोटी/पराठे के साथ खा सकते हैं, ब्रेड पर स्प्रेड के रूप में यूज़ कर सकते हैं। हल्का सा दही मिला के देखिये, मुझे तो काफ़ी अच्छा लगा था।

अब आप ही बताओ कि इसका नाम क्या रखा जाए!

Saturday, February 7, 2009

गीली हल्दी का अचार

गीली हल्दी का अचार

एक कटोरी ----कद्दूकस की हुई गीली हल्दी ,एक कटोरी ---हरी मिर्च बारीक़ कटी हुई,चार चम्मस --सौंफ दरदरी कुटी हुई, राई की दाल---चार चम्मस एक चम्मस- हल्दी पावडर,आधा कटोरी मीठा तेल या ,सरसों का तेल,तीन चम्मस नमक,एक चुटकी काला नमक,एक चम्मस जीरा [बिना भुना हुआ]... नीबू का रस

बनाने का तरीका छिली हुई कद्दूकस की हल्दी और कटी हुई हरी मिर्च को ,हल्दी नमक,राई की दाल ,नीबू का रस ,काला नमक ,जीरा पावडर,मिलाकर कांच की बरनी में १२ घंटे के लिए बंद कर धूप मैं रख दें.....दुसरे दिन तेल मैं हिंग और मेथी दाने से तडका देकर ,ठंडा कर के अचार मैं मिक्स कर दें ...अचार तय्यार है तुरत या दो घंटे बाद ..आलू.मेथी या पालक के परांठों के साथ खाइए....नोट...इसे फ्रिज मैं रखे तो ज्यादा दिनों तक चलेगा...हालांकि हल्दी बस अब जाने ही वाली है ...वसंत की शुभकामनाओं के साथ...

-विधुल्लता

ताना-बाना