हम जहाँ जहाँ ये वहाँ वहाँ
Linkbar
Tuesday, May 12, 2009
मछली - दिल और दिमाग के लिए फायदेमन्द
Saturday, July 12, 2008
किचन में सबसे कम वक्त गुज़ारते हुए चिकन बनाने का सबसे सरल तरीका
काली मिर्च = स्वादानुसार
नमक = स्वाद से थोड़ा कम
एक चिकन के मध्यम आकार के टुकड़े फ्राईपैन में डालकर पानी डालें । उतना ही पानी जितने में टुकड़े पानी से ढक जाएँ. नमक कम डालिए नहीं तो पकने के बाद सूखे चिकन में नमक ज़्यादा लगेगा और वैसे भी चिकन में अपना भी स्वाद होता है॥ ..... और काली मिर्च का पाउडर स्वादानुसार.....
कुछ देर तेज़ आँच पर रखिए फिर मध्यम आँच पर चिकन को उसी पानी में पकने दीजिए... पानी सूख जाए तो चिकन गलने तक थोड़ा सा पानी और डाल दीजिए.... धीरे धीरे चिकन अपने ही तेल में पककर तैयार दिखेगा।
सूखा चिकन बच्चे तो शौक से खाते ही हैं बड़े भी खूब आनन्द लेते हैं।
रोटी में चिकन के बोनलैस टुकड़े डालकर उसमें हरे पत्ते (पोदीना, हरा धनिया, पार्सले और सलाद के पत्ते) ,
मायनिज़ , टोमेटो सॉस और मस्टर्ड सॉस डालकर सैंडविच बनाकर बच्चों को दिया जाए तो खेल खेल में ही खा लेते हैं.
Tuesday, July 1, 2008
ऑमलेट आलू
4 अंडे
1 छोटा चम्मच काली मिर्च
2 हरी मिर्च इच्छानुसार
1 चम्मच चीज़
नमक स्वादानुसार
अंडे फेंट कर कसा हुआ आलू डाल कर उसमे नमक, काली मिर्च , हरी मिर्च अच्छी तरह मिलाएँ. पहले से गर्म फ्राईपैन में डाल दें. हल्की आँच पर पकने दें. 2-3 मिनट के लिए ढक दें. पकने पर ऊपर की सतह सूखी दिखाई देने पर ऑमलेट को चार हिस्सों में काट कर पलट दें और कुछ देर पकने दें फिर वापिस पलट दें बस आलू ऑमलेट तैयार .. अगर चाहें तो उस पर चीज़ बुरक दें नहीं तो वैसे ही खाने का मज़ा लें. सुबह के नाश्ते में खाइए... या टुकड़े काट कर स्टाटर के रूप में सर्व कर सकते हैं. हल्का डिनर करने के मूड में तो भी इसका मज़ा कम न होगा.
Wednesday, June 25, 2008
चटपटा चिकन
(तस्वीर हमने बनाते वक्त ली थी... बनाने के बाद तो सबको सिर्फ खाने का ख्याल ही रहता है..)
एक चिकन = छोटे छोटे टुकड़े
सिरका = चार टेबल-स्पून
लाल मिर्च = एक टेबल-स्पून
करी पत्ता = 10-12 पत्ते
हरी मिर्च = 5-6 लम्बी कटी हुई
नमक = स्वादानुसार
घी या तेल = एक टेबल-स्पून
(स्वाद बदलने के लिए आधा टी-स्पून अजीनोमोटो, एक टेबल-स्पून सोया सॉस = इच्छानुसार)
एक डोंगे में सब चीज़ें मिलाकर 3-4 घंटे के लिए मैरीनेट कर के फ्रिज में रख दें. रात को मैरीनेट करके रखें तो और भी अच्छा होगा. पकाने से एक घंटा पहले फ्रिज से निकाल कर रख दें. फ्राईपैन को गर्म करके देसी घी, तिल का तेल या सरसों का तेल डालें. चिकन डाल कर पहले तेज़ आँच पर फिर मध्यम आँच पर पकाए. चिकन का रंग बदलने पर धीमी आँच करके ढक दें.
खाने से कुछ देर पहले हरे पत्तो और सलाद के साथ परोसें. मेन कोर्स में ही नहीं ...इसे स्टार्टर के रूप में भी परोसा जा सकता है. हमने पहली बार चिकन लेग को इस विधि में बनाया है जिसके लिए उन्हें बीच बीच में से कट लगाना ज़रूरी होता है इससे मसाला अन्दर तक चला जाता है.
Saturday, June 14, 2008
किशोर बच्चों की पाक कला : चपाती या बाज़ार की रोटी का पिजा
एक टुकडा - मज़रोला चीज़
तीन बड़े चम्मच - टमाटर का पेस्ट
स्वादानुसार - थायम /बासिल /ओर्गेनो (जो भी मसाला सुविधानुसार मिल जाए )
ओवेन की ट्रे में अल्मुनियम फोयल बिछा दें.... फ़िर उस पर दो चपाती या बाज़ार की रोटी जिसे यहाँ खुबुज़ कहा जाता है.
गैस पर भी नॉन स्टिक पेन रखकर एक एक करके हल्की आग पर चीज़ पिघलने तक पकाया जा सकता है बस हो गया होम मेड पिजा तैयार...
अब अगर बच्चे पहले दो निवाले खा भी लें तो कोई बात नही...बच्चे तो बच्चे हैं... हमें तो पिजा की खुशबू इतनी लुभा रही थी कि फौरन मुह में एक निवाला हमने भी डाल कर पिजा का आनंद लिया...
Thursday, May 15, 2008
साउदी शैम्पेन

गर्मी के मौसम में अरब देश का यह शीतल पेय गज़ब की ठंडक देता है. दोपहर हो, शाम हो या रात के डिनर का वक्त हो, कभी भी पिया जा सकता है.
नॉन एल्कोहलिक बीयर या एप्पल जूस ------ 500 ml
7अप या अंगूर का जूस ---------------------- 300 ml
सोडा वाटर ----------------------------------- 200 ml
नीम्बू का रस -------------------------------- एक बड़ा चम्मच
सेब के कटे हुए फीते छिलके के साथ --------- आधा सेब
संतरे के कटे हुए फीते छिलके के साथ ------- आधा संतरा
पोदीने के 10-12 पत्ते अच्छी तरह धुले हुए --- कुछ बारीक कटा हुआ और कुछ साबुत पत्ते
सभी जूस पहले एक घण्टे के लिए फ्रिज में रख कर अच्छी तरह ठण्डे कर लेने चाहिए. बर्फ डालने से स्वाद खराब होने का डर रहता है.
सर्व करने से कुछ देर पहले ही सभी सामग्री को एक जग में डाल दें. कटे हुए फल और पोदीना भी डाल दें. सर्व करने के लिए शैम्पेन गिलास न हों तो शीशे के लम्बे गिलासों में सर्व करें.
सजावट के लिए नीम्बू के फीते काट कर गिलास के रिम पर लगा दें और पोदीने के साबुत पत्ते ऊपर से डाल कर सर्व करें.
