
गर्मी के मौसम में अरब देश का यह शीतल पेय गज़ब की ठंडक देता है. दोपहर हो, शाम हो या रात के डिनर का वक्त हो, कभी भी पिया जा सकता है.
नॉन एल्कोहलिक बीयर या एप्पल जूस ------ 500 ml
7अप या अंगूर का जूस ---------------------- 300 ml
सोडा वाटर ----------------------------------- 200 ml
नीम्बू का रस -------------------------------- एक बड़ा चम्मच
सेब के कटे हुए फीते छिलके के साथ --------- आधा सेब
संतरे के कटे हुए फीते छिलके के साथ ------- आधा संतरा
पोदीने के 10-12 पत्ते अच्छी तरह धुले हुए --- कुछ बारीक कटा हुआ और कुछ साबुत पत्ते
सभी जूस पहले एक घण्टे के लिए फ्रिज में रख कर अच्छी तरह ठण्डे कर लेने चाहिए. बर्फ डालने से स्वाद खराब होने का डर रहता है.
सर्व करने से कुछ देर पहले ही सभी सामग्री को एक जग में डाल दें. कटे हुए फल और पोदीना भी डाल दें. सर्व करने के लिए शैम्पेन गिलास न हों तो शीशे के लम्बे गिलासों में सर्व करें.
सजावट के लिए नीम्बू के फीते काट कर गिलास के रिम पर लगा दें और पोदीने के साबुत पत्ते ऊपर से डाल कर सर्व करें.
