दाल रोटी चावल सदियों से नारी ने इसे पका पका कर राज्य किया हैं , दिलो पर , घरो पर। आज नारी बहुत आगे जा रही हैं सब विधाओं मे पर इसका मतलब ये नहीं हैं कि वो अपना राज पाट त्याग कर कुछ हासिल करना चाहती हैं। रसोई की मिलकियत पर से हम अपना हक़ तो नहीं छोडेगे पर इस राज पाट का कुछ हिस्सा पुरुषो ने होटल और कुछ घरो मे भी ले लिया हैं।

हम जहाँ जहाँ ये वहाँ वहाँ

Wednesday, December 10, 2008

बैंगन के काप

सामग्री
२ बडे भरते वाले बैंगन (बीजों वाले न हों)
२ से ३ बडे चम्मच बेसन अगर हो तो १ चम्मच चांवल का पाउडर
आधा चम्मच धनिया पाउडर
आधा चम्मच लाल मिर्च
चौथाई चम्मच जीरा पाउडर
नमक स्वादानुसार
३-४ ब़डे चम्मच तेल
बेसन में चाँवल का पाउडर, जीरा, धनिया, नमक तथा मिर्च मिला लें ।
बैंगन को आधे इंच की गोल गोल चकतियों में काट लें ।
चकतियों को नमक मिर्च लगा कर रख दें ।
अब फ्राय पैन में तेल गरम करें और चकतियों को दोनो तरफ से बेसन के सूखे मिश्रण में लपेट कर
फ्राय पैन में सुनहरा कर लें ।
गरमा गरम सर्व करें

Tuesday, December 9, 2008

लिखिये अपनी पंसदीदा विधि

freelancetextiledesigner.daalrotichaawal@blogger.com

ऊपर दिये गए ईमेल आईडी पर अपनी पसंद की रेसेपी पोस्ट करे . पोस्ट आप को अगले दिन दाल रोटी चावल ब्लॉग पर दिखने लगेगी । सदस्यों ने काफ़ी विधियां डाली हैं पर बहुत से भारतीये व्यंजन और भी होगे जिनको हम नेट पर एक दुसरे से बाँट सकते हैं । भारतीये व्यंजनों के अलावा भी विधियों को जानने की उत्सुकता हैं और वो विधियां जो कम समय मे बनती हो ।
लिखिये अपनी पंसदीदा विधि और ईमेल करिये
freelancetextiledesigner.daalrotichaawal@blogger.com

Wednesday, December 3, 2008

सेहतमंद बेबी कार्न पीनट सूप



सर्दी का मौसम और सूप... क्या कहने!! खाने की शुरूआत में सूप एपिटाइजर यानी "भूख को जगाने वाले" के रूप में परोसे जाते हैं। सूप में रंग और परोसने का ढंग दोनो ही महत्वपूर्ण होते हैं। सूप दिखने में और स्वाद में शानदार होने चाहिये की घर के लोगो को आपकी पाक-कला का दिवाना बना दें...


आईये आज आपको एक सेहतमन्द सूप बनाने की विधि बताते हैं,जिसे बड़े ही नही बच्चे भी अवश्य पसंद करेंगे---


बेबी कार्न पीनट सूप बनाने की विधि:--


सामग्री:--
बेबी कार्न--- ५० ग्राम
छिली मूँगफ़ली--- ५० ग्राम
कुटी दाल चीनी--- एक छोटा चम्मच
मक्खन--- ५० ग्राम
नमक--- स्वादानुसार
दालचीनी--- १/४ चम्मच
लौंग--- तीन साबुत
दो बड़े चम्मच मिक्स वेज सूप पाउडर या वेजिटेबल
विधि:----
सबसे पहले दो कप पानी में सूप पाउडर घोल कर गाड़ा सूप तैयार कर लें, यदि सूप बनाने के लिये पर्याप्त समय है तो आप वेजिटेबल स्टॉक के द्वारा ही सूप तैयार करें अन्यथा तैयार सूप पाउडर का इस्तेमाल कर सकते हैं, बेबी कार्न को छोटे टुकड़ों मे काट कर थोड़े से मक्खन में भून लें।इसी के साथ कुटी मूंगफ़ली को भी हल्की सी सुनहरी भून लें।
उबलते हुए सूप में ही बेबी कार्न, मूँगफ़ली, लौंग, दालचीनी, नमक और बाकी बचा मक्खन मिला दे।
गाढा़ मलाईदार सूप सर्व करने के लिये तैयार है... देखा मुँह में पानी आ गया न!
आईये अब जो लोग सूप पाउडर पसंद नही करते उन्हे वेजिटेबल स्टॉक बनाने की विधि बता दी जाये---- :)
वेजिटेबल्स स्टॉक
सामग्री:--
कटा प्याज १/२ कप
कटी हरी फलियां १/२ कप
कटी गाजर १/२ कप
आलू के टुकड़े १/२ कप
कटी पत्ता गोभी १/२ कप
लहसुन पिसा हुआ १ छोटा चम्मच
अदरक पीसी हुई १ छोटा चम्मच
काली मिर्च १/२ छोटा चम्मच
चाट मसाला १/२ छोटा चम्मच
वेजिटेबल स्टॉक बनाने की विधी:---
सारी सब्जियों को मसाले सहित पानी डाल कर प्रेशर कुकर में डाल दें। एक सीटी आने तक गैस तेज़ रखें। फ़िर धीमी आँच पर दस मिनिट पकायें। दस मिनिट बाद कुकर का ढ़कन खोल कर ठंडा होने दें। और छलनी से छान लें। निथरा हुआ पानी ही वेजिटेबल स्टॉक है जिसे आप सूप पाउडर की जगह इस्तेमाल कर सकते हैं...
तो लीजिये जल्दी से जाईये रसोई में और तैयार कीजिये...जायकेदार, शानदार, सेहतमन्द सूप...
और मुझे बताईये कैसा बना!!


सुनीता शानू

Friday, November 28, 2008

आज टिपण्णी नहीं साथ चाहिये ।


आज टिपण्णी नहीं साथ चाहिये । इस चित्र को अपने ब्लॉग पोस्ट मे डाले और साथ दे । एक दिन हम सब सिर्फ़ और सिर्फ़ हिन्दी ब्लॉग पर अपना सम्मिलित आक्रोश व्यक्त करे । चित्र आभार

Sunday, November 23, 2008

जो काम हम सब शौकिया कर रहे हैं उस से वेब दुनिया वाले पैसा कमा रहे हैं ।

हमारे ब्लॉग की आर एस एस फीड खुली हैं इसलिये इस ब्लॉग पर आई सभी पोस्ट बिना आभार या लिंक के
India
Webdunia.com (India) Pvt. Ltd"Labh Ganga", 582 - M.G. RoadIndore - 452003, Madhya PradeshIndiaTel : +91 731 243 6611
USA

Webdunia Inc. 2018 156th Ave NE, Suite 100, Bellevue, WA 98007Tel: (425) 307 3847Fax: (425) 644 2185

की वेब साईट http://khanakhajana.mywebdunia.com/2008/10/06/1223282400000.html

पर आप को मिल जायेगी ।

हमारी ओरिजनल पोस्ट का लिंक हैं http://daalrotichaawal.blogspot.com/2008/07/blog-post_23.html

एक दम हुबहू चित्र के साथ कॉपी किया हैं

इस वेबसाइट पर आप को एडवरटीजमेंट भी मिल जाएगे । यानी जो काम हम सब शौकिया कर रहे हैं उस से वेब दुनिया वाले पैसा कमा रहे हैं । शायद नैतिकता नाम की किसी भी बात से इनलोगों को कोई सरोकार नहीं हैं ।

क्या किया जा सकता कोई उपाय हो तो बताये क्युकी लम्बे चौड़े कारोबार के मालिक लगते हैं कहा वो और कहा हम और हमारे सीधे साधे सदस्य जो अपने शौक के लिये ब्लॉग लेखन करते हैं

jhttp://www।webdunia.net/wd/contact.htm

पर कई सारे ईमेल दिये हैं । सब पर मेल भेज दी हैं । और क्या करे ?

और लोगो के ब्लॉग भी हैं देखे जा सकते हैं

-------------------------------------------------------

We write blog for our pleasure . The RSS feed is open and the blog is being copied by www।webdunia.net without acknowledgment or permission . They are earing money out of it because there are advertisements on the said site .

The link http://khanakhajana.mywebdunia.com/2008/10/06/1223282400000.html is copied directly from http://daalrotichaawal.blogspot.com/2008/07/blog-post_23.html .

It looks like its a big company !!! which is making money thru writings of hindi blog community. Their address is

India

Webdunia.com (India) Pvt. Ltd"Labh Ganga", 582 - M.G. RoadIndore - 452003, Madhya PradeshIndiaTel : +91 731 243 6611

USA


Webdunia Inc. 2018 156th Ave NE, Suite 100, Bellevue, WA 98007Tel: (425) 307 3847Fax: (425) 644 2185

I have sent email to them and have requested them let us see what happens. Not only our blog many other blogs are also there