दाल रोटी चावल सदियों से नारी ने इसे पका पका कर राज्य किया हैं , दिलो पर , घरो पर। आज नारी बहुत आगे जा रही हैं सब विधाओं मे पर इसका मतलब ये नहीं हैं कि वो अपना राज पाट त्याग कर कुछ हासिल करना चाहती हैं। रसोई की मिलकियत पर से हम अपना हक़ तो नहीं छोडेगे पर इस राज पाट का कुछ हिस्सा पुरुषो ने होटल और कुछ घरो मे भी ले लिया हैं।

हम जहाँ जहाँ ये वहाँ वहाँ

Tuesday, May 12, 2009

मछली - दिल और दिमाग के लिए फायदेमन्द

आज के युग में बढ़ते मानसिक तनाव को दूर करने के लिए भोजन में मछली बहुत फायदेमन्द है. मछली में 'ओमेगा 3' नाम का फैटी ऐसिड और प्रोटीन दिल और दिमाग के लिए तो अच्छा है ही, आँखों के लिए भी लाभकारी है
आज की मछली 'ब्लैक पोमफ्रेट' है.... जिसे 'बटरफिश' कहा जाता है। इस मछली में विटामिन ए , डी और बी के साथ साथ बी 12 भी होता है जो नर्वस सिस्टम को ठीक रखता है। आँखों , बालों और त्वचा के लिए भी बहुत फायेदेमन्द है।

मछली की चमक और समुद्री गन्ध का अर्थ है कि वह ताज़ा है... पकाने से पहले अच्छी तरह से धो लें.




स्वादानुसार अदरक लहुसन का पेस्ट, नमक, हल्दी, लाल मिर्च मिला लें.




पेस्ट को कटी हुई मछली पर अच्छी तरह से लगाएँ .







मछली की स्किन पर भी मसाला अच्छी तरह से लगाएँ...खाने में स्किन स्वादिष्ट होती है.





30 मिनट से 45 मिनट तक मसाला लगी मछली को फ्रिज में रख दें.



मछली तलने से 10 मिनट पहले बाहर निकाल रखें...फ्राइपेन में तेल उतना ही डालें जिसमें एक हिस्सा पक सके। पहले स्किन वाली साइड को अच्छी तरह से तले।
अब धीरे से मछली को पलट दें.. ध्यान रखें कि टूटने न पाए... बीच बीच में देखते रहें कि हल्के लाल रंग के होने पर फौरन गैस बन्द कर दें और सर्विंग प्लेट में रखें।

सर्विंग प्लेट में हरे पत्ते बिछाकर मछली को रखें... हरे पत्तों में धनिया, पुदीना, पार्सले ,चोलाई और प्याज़ और लहुसन के पत्ते रखें.. उबले हुए चावल के साथ गर्मागर्म परोसें.

Thursday, May 7, 2009

मूंगफली का नमकीन

वैसे तो ये बजा़र में आम मिलता है पर बहुत ज्यादा मिर्च होती है । इसे घर में आप अपने हिसाब से बना सकते है ।
सामग्री
एक कप मूंगफली के दाने
आधा कप बेसन
एक कप तेल तलने के लिये
नमक, मिर्च, स्वादानुसार
चाट मसाला एक बडा चम्मच
चावल का आटा एक बडा चम्मच
बेसन में चावल का आटा मिला लें । नमक मिर्च और एक बडा चम्मच गरम तेल डाल कर पकोडे के घोल की तरह बना लें । मूंगफली को नमक वाले पानी में (एक कप पानी में १ चम्मच नमक) थोडी देर भिगो कर कपडे पर फैला दें ।. अब मूगफली के दाने पकोडे के घोल में डालकर गरम तेल में तलें । दाने दालते हुए सावधानी से एक एक कर छुट्टे छुट्टे डालें और तल कर कागज पर निकाल लें । सारे दाने तलने पर इसमें चाटमसाला बुरक कर पेश करें और खुद भी मजा ले।

Sunday, April 19, 2009

सहयोग दे ताकि साँझा चूल्हा जलता रहे ।

दाल रोटी चावल ब्लॉग के लिये विधियाँ आमन्त्रित हैं इस ब्लॉग पर रेसिपी भेजे अलग अलग प्रान्तों कि ताकि कुछ नयी पुरानी रेसिपी का एक अच्छा ब्लॉग बन सके सहयोग दे ताकि साँझा चूल्हा जलता रहे

Saturday, April 4, 2009

कूटू के आटे की पकोड़ी

कूटू के आटे की पकोड़ी बहुत ही आसानी से बन जाती हैं

सामग्री
कूटू का आटा २५० ग्राम
सेंधा नमक स्वाद अनुसार
कुटी लाल मिर्च स्वाद अनुसार
उबले आलू २ बीच की साइज़ के
बारीक कटे आलू { जैसे बेसन की पकोड़ी के होते हैं } ४
बारीक कटी हरी मिर्च ४
कुटू के आटे मे उबले आलू मेष करके मिला ले । इसमे नमक और मिर्च डाल कर पानी डाले और बेसन की तरह घोल बना ले । घोल मे बहुत पानी नहीं पडेगा , पॅन केक या दोसे की तरह गाढा घोल बनेगा । अब इस घोल मे कटा हुआ आलू और हरी मिर्च डाले और

फिर कढाई मे धारा डाल कर तेज गरम करे । इस तेज गरम धारा मे आप कुटू की पकोड़ी तल ले । इस पकोड़ी का स्वाद बिल्कुल अलग होता हैं ।

कुटू के घोल की पॅन केक भी बहुत बढिया बनती हैं ।

कल रामनवमी पर बनायी थी पकोड़ी सो आज ब्लॉग पर रेसिपी सहेज दी