दाल रोटी चावल सदियों से नारी ने इसे पका पका कर राज्य किया हैं , दिलो पर , घरो पर। आज नारी बहुत आगे जा रही हैं सब विधाओं मे पर इसका मतलब ये नहीं हैं कि वो अपना राज पाट त्याग कर कुछ हासिल करना चाहती हैं। रसोई की मिलकियत पर से हम अपना हक़ तो नहीं छोडेगे पर इस राज पाट का कुछ हिस्सा पुरुषो ने होटल और कुछ घरो मे भी ले लिया हैं।

हम जहाँ जहाँ ये वहाँ वहाँ

Saturday, January 17, 2009

हरी भरी रोटी

रचना जी नमस्कार,
कैसे हैं? उम्मीद करती हूँ, एकदम अच्छी होंगी।
अपनी नयी रेसिपी भेज रही हूँ :) बताईयेगा पसन्द आयी या नही।
मुझे यह रोटी अत्यन्त ही अच्छी लगती है, सम्पूर्ण पौष्टिक भी है। जिनको अपना वजन कम करना हो, वो यह रोटी कम तेल मसाले वाले सब्जी के साथ लें, यह "निगेटिव कैलोरी फूड" का काम मजे से करती है। जब मै वजन कम करने के प्रोग्राम को शुरू किया था तो मेरे रिसर्च पैनल मे लगभग सबने इस रोटी का फायदा लिया, और अब मेरे क्लाईंट्स भी ले रहे हैं। इसका टेस्ट भी सबको पसन्द आता है।
गाजर १ कप कद्दुकस किया हुआ
१ कप हरा प्याज बारीक कटा हुआ
१ कप हरी धनिया बारीक कटी
मटर दाने कुचले हुए आधा कप
१ कप शिमला मिर्च कद्दुकस किया हुआ
नमक स्वादानुसार
काली मिर्च पाऊडर आधा चम्मच
लाल मिर्च पाऊडर स्वादानुसार
आटा एक पाव

सभी सामग्रीयों को आटे मे मिलाकर पानी से गुँथ लें। यह लोना देखने मे ही बहुत सुन्दर लगता है, अब इसकी रोटी या परांठे बन ले, और अपनी मनपसन्द सब्जी के साथ खायें। वैसे मुझे यह "चिली पनीर विद टोमैटो सॉस" के साथ ज्यादा पसन्द है।
बनायें खायें और मुझे बतायें कि आपको कैसी लगी :)

--
Dr. Garima Tiwari (B.A.S.M)
Gold medal in Reiki
Specialized in P.K.M (Power key meditation), Face Reading, Aura Reading, Aura healing, Medtational Healing.
Functional Area-
Treatment- mental problems, memory power, respiratory problems, nerve disorder, heart problem, skin problem.
Healing- Environment, Relationship, Infant.
Boosting- Career opportunities, Luck. Wealth.
http://jeevanurja.blogspot.com

http://me-and-nothing.blogspot.com

http://oorjita.blogspot.com (still in progress)

Friday, January 16, 2009

लिखिये अपनी पंसदीदा विधि

freelancetextiledesigner.daalrotichaawal@blogger.com

ऊपर दिये गए ईमेल आईडी पर अपनी पसंद की रेसेपी पोस्ट करे . पोस्ट आप को अगले दिन दाल रोटी चावल ब्लॉग पर दिखने लगेगी सदस्यों ने काफ़ी विधियां डाली हैं पर बहुत से भारतीये व्यंजन और भी होगे जिनको हम नेट पर एक दुसरे से बाँट सकते हैं भारतीये व्यंजनों के अलावा भी विधियों को जानने की उत्सुकता हैं और वो विधियां जो कम समय मे बनती हो
लिखिये अपनी पंसदीदा विधि और ईमेल करिये
freelancetextiledesigner.daalrotichaawal@blogger.com

विधि के नीचे अपना और अपने ब्लॉग का नाम जरुर दे

Wednesday, January 7, 2009

गाजर स्मूदी

नमस्कार
दाल रोटी चावल पर अक्सर आती जाती हूँ, आप सबकी रेहिपी मुझे और घर मे सबको बहूत अच्छी लगती हैं। मै भी अपनी पसंदीदा गाजर स्मूदी भेज रही हूँ। अब नाम क्या रखना है यह सोचा नही, मेरा मतलब तो खाने पीने से है। नामकरण आप खूद ही कर लिजीयेगा।
२ ग्लास बनाने के लिये-
४ मध्यम आकार के गाजर
हरी धनिया (२ चम्मच)
दही १ ग्लास
नमक- स्वाद अनुसार
काली मिर्च पाऊडर- आधा चम्मच
भुने धनिया का पाऊडर- एक चम्मच
सोंठ पाऊडर- १/४ चम्मच
पूदीना पत्ती सजाने के लिये
गाजर साफ करके टुकडे़ कर लें, अब धनिया के साथ उसका पेस्ट बनायें, दही और जरूरत हो तो पानी मिलाये।
स्मूदी मे नमक और सारे मसाले मिलायें। लिजीये मुश्किल से ५ मिनट हेल्दी और टेस्टी स्मूदी तैयार है।
ग्लास मे निकाले और पूदीना पत्ती से सजाकर इसके मजे लें।


--
Dr. Garima Tiwari (B.A.S.M)
Gold medal in Reiki
Specialized in P.K.M (Power key meditation), Face Reading, Aura Reading, Aura healing, Medtational Healing.
Functional Area-
Treatment- mental problems, memory power, respiratory problems, nerve disorder, heart problem, skin problem.
Healing- Environment, Relationship, Infant.
Boosting- Career opportunities, Luck. Wealth.
http://jeevanurja.blogspot.com

http://me-and-nothing.blogspot.com

http://powerkeymeditation.blogspot.com

Thursday, January 1, 2009

मूंगफली की चकली !

हमारी रसोई बहुत दिनों से खाली पड़ी है, कुछ नया बन ही नहीं रहा है। चलो नए साल के पहले दिन कुछ तो पका लें और जो यह शुरुआत है वह चलती रहे। भला रसोई कभी सूनी भी रहती है। क्या सब आजकल पार्टी मनाने घर के बाहर ही चले जा रहे हैं।
हमने सोचा कि चलो मुंह मीठा ही कर लिया जाए।

सामग्री:
मूंगफली दाने १०० ग्राम,
शक्कर करीब २०० ग्राम,
देशी घी दो चम्मच

विधि:

मूंगफली दानों को पैन में डाल कर भून लें, बिना घी के ही भूने और फिर उनका छिलका उतार कर एक तरफ रख ले। इसको दोनों ही प्रकार से प्रयोग कर सकते हैं। चाहें तो उसको दरदरा पीस लें या फिर दो टुकड़े हो जाएँ ऐसे कर लें।
पैन में थोड़ा सा पानी और एक चम्मच देशी घी डाल कर गर्म करें और उसमें शक्कर डाल दें, उसको बराबर चलती रहें। शक्कर एकदम घुल जाए तो गैस बंद करके उसमें मूंगफली के दाने डाल कर अच्छी तरह से मिला लें। उसको ,चकले पर देशी घी लगा कर जो पहले से ही तैयार रखेंगे, चकले पर पलट कर बेलन से फैला लें। जीतनी मोटी आप रखना चाहें। वैसे १ या २ सेंटीमीटर मोटी ठीक रहती है।

बस तैयार आपकी स्वीट डिश और आप इसको खाए और खिलाएं । कुछ भी बाहर लेने नहीं जाना । सब घर में है और घर में बना कर खाएं और हमें बस बता लें की कैसी लगी?

Wednesday, December 31, 2008

आप सब को नया साल शुभ हो ।

२००९ का आगमन हो रहा हैं
आप सब को नया साल शुभ हो
हमारे देश मे सदा शान्ति रहे और हम हमेशा हर जरुरत पर एक दूसरे के लिये खडे हो
हर आने वाला साल नई उम्मीदे लाता हैं
पर
बीते साल की यादे भी उतनी ही महत्वपूर्ण हैं
यादो को याद रखेगे तो उम्मीदे भी पूरी होगी
क्युकी
आज जो उम्मीद हैं कल वह ही याद होगी
२००८ को याद करते हुए चलिये चलते हैं २००९ मे
सफर यादो से उम्मीदों का