दाल रोटी चावल सदियों से नारी ने इसे पका पका कर राज्य किया हैं , दिलो पर , घरो पर। आज नारी बहुत आगे जा रही हैं सब विधाओं मे पर इसका मतलब ये नहीं हैं कि वो अपना राज पाट त्याग कर कुछ हासिल करना चाहती हैं। रसोई की मिलकियत पर से हम अपना हक़ तो नहीं छोडेगे पर इस राज पाट का कुछ हिस्सा पुरुषो ने होटल और कुछ घरो मे भी ले लिया हैं।

हम जहाँ जहाँ ये वहाँ वहाँ

Saturday, August 9, 2008

गुजराती खांडवी की रेसिपी

http://www.nestle.in/nestle_kitchen/indian-snack-recipes-khandvi.aspx

ये एक बहुत ही मुश्किल बानगी की सरल रेसेपी लगी है मुझे

इसलिए , यहाँ लिंक दे रही हूँ -

आप भी आजमा कर देखियेगा -

गुजरती खांडवी की रेसिपी है ये - इसे पाटौडी भी कहते हैं -

कढी का गाढ़ा स्वरूप ही है ये और अन्य , बेसन के आटे की बानगी की तरह स्वादिष्ट भी है!

Friday, August 8, 2008

आटा एक और व्यंजन पाँच

मैदा आधा किलो
चीनी पीसी एक छोटी चम्मच
नमक दो चुटकी
बैकिंग पाउडर एक छोटी चम्मच
खाने वाला सोडा दो चुटकी
दही दो छोटी चम्मच
ड्राई ईस्ट एक चम्मच
घी या धारा 2 बड़ी चम्मच
गरम पानी
मैदा , चीनी , नमक , बैकिंग पाउडर , खाने वाला सोडा , सबको आता छानने वाली छन्नी से एक साथ एक परात मे छान ले । एक बर्तन मे आधा कप पानी खौला ले और उसमे ड्राई ईस्ट डाल कर घोल बनाले । अब छाने हुए आटे मे ये ईस्ट का घोल , दही और घी या धारा डाल कर , गरम पानी से आटा गुंध ले । आटा सख्त गुंधे । एक बर्तन मे ये गुंधा हुआ आटा गोला बनाकर रखदे और ऊपर से घी या धारा का हाथ लगा दे और इस आटे पर हल्का सा पानी का छीटा दे दे , बहुत हल्का । फिर इस आटे को एक कपडे से ढँक कर रख दे और लगभग ६ घंटे अगर गर्मी का मौसम हो तो और १२ घंटे अगर सर्दी का मौसम हो तो , इसको फूलने दे ।
इस के बाद इस आटे को दुबारा गुंधे बिना पानी लगाए । इस बार गूंधते समय खूब ताकत लगाये , इसको मुक्का मार मार कर गूंधना पड़ता हैं ।
एक बार ये आटा तैयार हो जाए तो आप इसी आटे से
लच्छा पराठा
भटूरा
कुलचा
नॉन
और तंदूरी रोटी
सब बना सकते हैं । कई बार जब एक ही समय मे भोजन मे विविधता , अलग अलग लोगो की पसंद से देनी होती हैं तो ये आटा बहुत उपयोगी सिद्ध होता हैं ।
कुछ लोगो को बेलने मे असुविधा होती हैं इस खमण वाले आटे को , उन सबको इस को दुबारा गूंधने के बाद १५ मिनट के लिये इसे फ्रीज मे रख देना चाहीये , बेलना बहुत आसन हो जायेगा । प्लीज़ फ्रीज़र मे मत रख दे ।
आशा है इस प्रकार से आप की डाइनिंग टेबल पर विविधता बढ़ जायेगी । बनाए जरुर ।

Saturday, August 2, 2008

कोल्ड नूडलस

आप ने गरमागरम नूडलस तो चाइनीस रेस्टॉरेंट में बैठ कर कई बार खाए होगें, आइए आज आप को खिलाए एकदम ठंडे ठंडे फ़्रिज से निकले हुए कोल्ड नूडलस
सामग्री:
1 पैकेट हाका नूडलस( मैगी नूडलस नहीं चलेगें)
हरी धनिये की चटनी
टोमेटो सॉस
चाट मसाला
नमक स्वादानुसार
भुना हुए जीरे का पाउडर
काली मिर्च पाउडर
नूडलस को आधा तोड़ कर उबलते हुए पानी में डालें, पानी में एक चम्मच तेल और नमक पहले से डाल दें। जब नूडलस तीन चौथाई पक जाएं तो पानी निकाल कर तुरंत ठंडे पानी में डाल लें और फ़िर से पानी निकालने के लिए छलनी में डाल दें। अब इसमें काट कर डालें उबले आलू के छोटे छोटे टुकड़े( जैसे दही के रायते में डालते हैं) , ककड़ी/खीरा के टुकड़े, अनार के दाने, एक मुठ्ठी पत्ता गोभी बारीक कटी हुई, उबले हुए मटर ( एक मुठ्ठी) , 1 गाजर के टुकड़े, 1ट्माटर के टुकड़े, 1/2 शिमला मिर्च के बारीक टुकड़े।
अब इसमें 5 बड़े चम्मच हरी चटनी और 5 बड़े चम्मच टोमेटो सॉस, चाट मसाला, हल्का सा नमक, जीरा पाउडर, हल्की सी काली मिर्च पाउडर डाल कर टॉस कर लें और इसे फ़्रिज में रख दे एक घंटे के लिए, सब मसाले नूडलस में रस जाएगे और अब इसे ठंडा ही खा कर देखिए और बताइए तो कैसी बनी ये चाट्।
हरी चटनी बनाने के लिए लिजीए एक गड्डी हरा धनिया, थोड़ी सी इमली, काला नमक, भुना हुआ जीरा, सादा नमक, काली मिर्च पाउडर, थोड़ी चीनी, 4-5 हरी मिर्च, थोड़ा सा अदरक।

Tuesday, July 29, 2008

चटपटे टोस्ट

४ ब्रेड स्लाइस
४ बडे चम्मच कसा हुआ मोझेरेला चीज़
४ चम्मच हॉट और स्वीट सॉस
बटर अगर पसंद हो
ब्रेड स्लाइस पर थोडा बटर लगाकर हॉट एन्ड स्वीट सॉस लगायें
अब इस पर चीज़ फैला दें ओवन में रखकर ३ से ४ मिनट तक टोस्ट करें
जब चीज़ पिघल जाये गरमागरम खायें और खिलायें यदि ज्यादा चटपटे
चाहें तो काली मिर्च और नमक छिडक कर खायें ।